RK TV News
खबरें
Breaking News

सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को हुए नुकसान की जांच करेगी संयुक्त समिति।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 29 अगस्त।महाराष्‍ट्र में सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को असाधारण मौसम की स्थिति के कारण हुई दुर्भाग्यपूर्ण क्षति की जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार के प्रतिनिधियों और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ भारतीय नौसेना की अध्यक्षता में एक संयुक्त तकनीकी समिति का गठन किया जा रहा है।
इस प्रतिमा का अनावरण 04 दिसंबर, 23 को नौसेना दिवस समारोह के हिस्से के रूप में किया गया था। यह आयोजन पहली बार सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में किया गया था। इसका उद्देश्य समुद्री रक्षा और सुरक्षा के प्रति मराठा नौसेना और छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत एवं आधुनिक भारतीय नौसेना के साथ इसके ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान करना था। इस परियोजना की परिकल्पना और संचालन भारतीय नौसेना ने राज्य सरकार के साथ मिलकर किया था। इसके लिए राज्‍य सरकार ने धन भी उपलब्ध कराया था।
भारतीय नौसेना शिवाजी महाराज की प्रतिमा की मरम्मत, पुनरुद्धार और यथाशीघ्र उसकी पुनःस्थापना के लिए सभी उपायों में सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

दरभंगा:जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर हुई परिचर्चा।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, मोदी सरकार ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर देश की सभी माताओं-बहनों को NEXT-Gen GST रिफॉर्म का उपहार दिया।

rktvnews

भारतीय वायु सेना के संचालन की समझ बढ़ाने के लिए थिंक टैंक के शोधार्थियों ने किया भारतीय वायु सेना स्टेशन का दौरा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 21 अक्टूबर 24

rktvnews

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव, अल्बर्ट हॉल पर राज्यस्तरीय सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन, उमड़ा जनसमूह।

rktvnews

नई दिल्ली:जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने ‘राष्ट्र प्रथम के समर्थन में एक अभियान’ के उपलक्ष्य में तिरंगा मार्च निकाला।

rktvnews

Leave a Comment