RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : झूठे आश्वासन से नही चलेगा काम: एएनएम संघर्ष मोर्चा

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 अगस्त।आज बिहार संघर्ष संविदा ANM कर्मचारी संघ गोप गुट भोजपुर के बैनर तले कोइलवर पीएचसी में चल रहे कार्य बहिष्कार के तहत प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता नूतन शर्मा ने और संचालन दीप्ति रंजन ने किया। प्रदर्शन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि पूरा बिहार का पीएचसी और स्वास्थ्य विभाग में कार्य वहिष्कार 8.7.24 से चल रहा है। सभी व्यवस्थायें अस्त व्यस्त हैं आम लोग परेशानी से जुझ रहे हैं, आज कार्य वहिष्कार का 53 वा दिन है।हमारी मुख्य मांग face attendenc वापस लो, और समान काम का समान वेतन लागू किया जाए, लेकिन बिहार सरकार और चिकित्सा विभाग के स्वास्थ्य मंत्री चैन की नींद में है, झूठा आश्वासन दिया जाता है कि पहले काम पर जाये तो मांग पर विचार विमर्श किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा, हम सभी एएनएम/ एएच एम कर्मी संघर्ष मोर्चा गोप गुट बिहार के कर्मी एक जुट होकर संकल्प लिया है कि जब तक हमारी माँगो का लिखित समझौता नहीं होगा, कार्य वहिष्कार का आंदोलन चलाया जाएगा, बिहार संविदा ANM संघर्ष मोर्चा गोप गुट के कार्य वहिष्कार आंदोलन का समर्थन करते हुए . राज्य सचिव बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट बिहार पटना , उमेश कुमार सुमन ने कहा कि आज पूरा बिहार के स्वास्थ विभाग के कर्मचारी अपने मांगों के लिए आज 53 दिनों से कार्य वहिष्कार किये हैं, आम जनता परेशान हैं, महिला, पुरूष सभी परेशानियों से जुझ रहे हैं, पूरे बिहार का phc बन्द है, आंदोलन चल रहा है, लेकिन बिहार सरकार के मिनिस्टर का कोई पहल नहीं है,केवल और केवल झूठा आश्वासन दिया जा रहा है, आंदोलनकारियों के राज्य नेतृत्व से वार्ता करके लिखित समझौता किया जाना चाहिए, ताकि आम जनता की परेशानी से मुक्त किया जाये, और समय पर phc में चिकित्सा सुविधा प्रदान हो। मुख्य रूप से fras attendenc वापस लो, और समान काम का समान वेतन पूरे बिहार में लागू हो, लेकिन बिहार की नीतीश कुमार सरकार में सभी मस्त है, आम लोगों के परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है।

Related posts

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में की समीक्षा बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें किया गया नमन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2025 में रायगढ़ जिला बना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला।

rktvnews

मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार डबल तेजी से काम कर रही है: प्रधानमंत्री

rktvnews

उत्तराखंड:राजभवन में पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया हरियाली तीज का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा कार्यालय में पूर्व कृषि मंत्री आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने किया पौधरोपण।

rktvnews

Leave a Comment