RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: रामलीला मंच की अध्यक्ष ने की पूजा- अर्चना।

रामलीला मंच पर नारियल फोड़ पूजा -अर्चना करती समिति अध्यक्षा डॉ अर्चना सिंह

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)26 अगस्त।शारदीय नवरात्र के अवसर पर 18 दिवसीय रामलीला के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज सोमवार को रामलीला मैदान स्थित मंच की पूजा-अर्चना की गई। नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने नारियल को फोड पूजा की। पूजन कार्यक्रम राम-जानकी मंदिर रामगढिया के पुजारी दंडी जी महाराज के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि रामलीला के भव्य आयोजन को लेकर तैयारी चल रही है। वृंदावन की प्रसिद्ध मंडली रामलीला का मंचन
करेंगी। इसके अलावे मैदान में साफ-सफाई का कार्य भी तेज हो गया है। पूजन के मौके पर नगर रामलीला समिति की सचिव विष्णु शंकर गुप्ता, संरक्षक अवधेश कुमार पांडेय, रामकुमार सिंह, उपाध्यक्ष शंभू चौरसिया, कृष्ण कुमार, संजीव सिन्हा, सुनील चौधरी एवं अनिल कुमार गुप्ता समेत काफी संख्या में रामभक्त मौजूद रहें।

Related posts

राजस्थान दिवस पर ऐतिहासिक धरोहर को समर्पित ग्रैंड हेरिटेज चेज़-कार रैली का भव्य आयोजन।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में मुखर हो रही महिलाएं,गांव समाज के विकास की रख रही मांग।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में सरकारी विद्यालयों में संचालित स्पोकन इंग्लिश अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:मां काली बखोरापुर वाली के दर्शन हेतु मंदिर में लाखों की भीड़ उमडती रही।

rktvnews

चतरा:कृषि एवं संबद्ध विभागों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागीय समन्वय पर बल।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:प्रभारी सचिव एटरू ने बेंगू में ली अधिकारियों की बैठक,बिजली और पेयजल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

rktvnews

Leave a Comment