RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में जन्माष्टमी की सांस्कृतिक प्रस्तुति।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अगस्त।स्थानीय ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी पर अतिसुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें प्री नर्सरी, नर्सरी, केजी एवं कक्षा एक से तीन तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया । कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना से हुई।
ज्ञान ज्योति के निदेशक डॉ.आदित्य बिजय जैन,प्राचार्या सीपी जैन ने पूजा अर्चना की । विद्यालय के प्रत्येक सदस्यों ने अराधना में भाग लिया।माखन का प्रसाद वितरण आज के इस कार्यक्रम की विशेषता रही। छोटे छोटे नन्हे नन्हे बच्चे भगवान् श्री कृष्ण और राधा बनकर सबका मन मोह रहे थे। इस रूप में इन नन्हे नन्हे बच्चों ने स्कूल स्टेज पर जो नृत्य लीला दिखलायी उसमें कालिया मर्दन नृत्य प्रस्तुति अद्भुत रही। बच्चों के मनमोहक रूप और खूबसूरत परिधानों ने हमारी सनातन संस्कृति को प्रत्यक्ष सामने लाकर खड़ा कर दिया। ज्ञान ज्योति के इन अद्वितीय प्रतिभावान बच्चों में जिस संस्कार और कार्यशैली का बीजारोपण स्कूल कर रहा है ,वह अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है। इन नन्हे बच्चों को स्टेज पर उतारने और अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करवाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं और शिक्षकों की जितनी भूमिका रही है उससे कहीं अधिक भूमिका इन बच्चों के अभिभावकों की रही जिन्होंने बच्चों को इतने सुंदर ढंग से सजाया और संवारा तथा राधा- कृष्ण, यशोदा, देवकी, नंद बाबा आदि का रूप सज्जा कर आज के इस कार्यक्रम में चार चाँद लगाया। हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का संचालन हुआ जिसमें अहम योगदान सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्देशिका सुश्री जिनवाणी का रहा जिनके निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम को स्कूल के सभी बच्चों ने देखा और आनंद लिया। जिन शिक्षक और शिक्षिकाओं ने रूप सज्जा, मंच सज्जा और बच्चों को तैयार कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया उनमें प्रमुख हैँ संगीता, अनुष्का, श्वेता, आशु, गुड़िया, रेशमी, बिंदा, राकेश कुमार पाठक, अमित कुमार वर्मा आदि। मंच संचालान कुमारी संगीता ने किया तथा विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों के ललाट को तिलक से सुशोभित किया अर्पणा एवं ज्योति ने। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन किया सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजिका जिनवानी जैन ने। जिनवानी जैन ने ही धन्यवाद ज्ञापन भी किया। जिन बच्चों ने रूप सज्जा और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया उनके नाम हैँ, वीरांश वीरकर, समृद्धि सरावगी, अग्रिमा सरावगी, ग्रीसी अग्रवाल, आनवी, आरोही, निर्भय, सनाया, प्रवीण, मिष्टी, रिद्धिमन इत्यादि।

Related posts

जीप उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी ने मदर टेरेसा के 113 वीं जयंती पर उन्हें किया नमन!कहा मदर टेरेसा दुनिया के लिए शांति की दूत थीं।

rktvnews

फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट: हैदराबाद में उभरती हुई ‘सिटी विदिन अ सिटी’

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में रेलवे आधुनिकीकरण का हुआ है अद्भुत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मुख्य सचिव ने युवा महोत्सव 2023 की तैयारियों के संबंधित की बैठक।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों के आलोक में जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोपाल:मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

rktvnews

Leave a Comment