RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

राँची:Go, Grow, Glow Food है जरूरी महिलाओं के लिए : आहार विशेषज्ञ, डॉ अनामिका

RKTV NEWS/रांची ( झारखंड) 23 अगस्त।प्रथम दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन 2024 के तकनीकी सत्र कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर आहार विशेषज्ञ डॉक्टर अनामिका ने कहा की महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए उन्हें कई तरह के पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए। इनमें पानी, कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन, और खनिज शामिल हैं। उन्होंने कहा पेट भरना केवल भूख नहीं है बल्कि सभी तत्वों की सही मात्रा भोजन में शामिल होना ही सही आहार हैं। महिलाओं के शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए नियमित मौसमी फल का सेवन करें। फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ताकत देने के साथ शरीर को एनर्जी भी देते हैं। महिलाओं में ज्यादातर एनीमिया की समस्या देखी जाती है। एनीमिया की गंभीर स्थिति में थकान, कमज़ोरी ,चक्कर आना और सुस्ती इत्यादि समस्याएँ होती हैं। आहार में पर्याप्त आयरन नहीं खाते या अवशोषित नहीं करते हैं, या आपको रक्त की कमी का अनुभव होता है। घातक और B12 की कमी से होने वाला एनीमिया विटामिन B12 की कमी के कारण होता है। इस कमी को संतुलित आहार लेकर ठीक कर सकते हैं।
इसके साथ-साथ मोटापा और कुपोषण विषय पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्होंने उपस्थित महिलाओं को कहा कि 3जी याद रखें – GO, GROW, GLOW FOODS

Go Foods: कार्बोहाइड्रेट, मेवा और तेल यह हमें ऊर्जा प्रदान करते हैं।

Grow Foods: प्रोटीन शरीर के निर्माण के लिए।

Glow Foods: विटामिन और खनिज सुरक्षा प्रदान करने वाले हैं कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर यूनिसेफ की ओर से डॉक्टर वंदीता ने निम्न विचार व्यक्ति किये :
डॉक्टर वंदिता ने बताया कि महिलाओं को कई तरह की ऐसी आम बीमारियां होती हैं जिनका पता उन्हें शुरुआती स्टेज में नहीं मिल पाता है जैसे थायराइड ,ब्लड प्रेशर एनीमिया और शुगर। उन्होंने कहा अगर आप नियमित तौर पर अपने डॉक्टर से रूटीन चेकअप कराते हैं तो इन परेशानियों से आप आसानी से निपट सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत में कैंसर की समस्याएं बहुत तेजी से बढ़ रही है जिसमें सबसे अहम है महिलाओं में होने वाला स्तन कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर। उन्होंने बताया कि कैंसर के लक्षणों को शुरुआती दौर में पहचानना उसका बचाव है लेकिन कैंसर के लक्षण शुरुआती दौर में आमतौर पर नहीं पकड़ में आते हैं इसलिए जरूरी है कि आप समय-समय पर रुटीन चेकअप करवाएं।

Related posts

गढ़वा:विद्यालय से चावल विक्रय मामले में उपायुक्त की सख्त कार्रवाई।

rktvnews

नाद के साधक: “बाबू ललन जी” की “मृदंग यात्रा”

rktvnews

चतरा:नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश, खेलो इंडिया सेंटर एवं आवासीय फुटबॉल केंद्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल से छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

चतरा:समारहणालय परिसर में स्थित नव निर्मित उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी का न्यायालय भवन का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

भोपाल:भारिया, बैगा एवं सहरिया समुदाय के घरों के विद्युतीकरण के लिए 78 करोड़ 94 लाख रुपये का अनुमोदन।

rktvnews

Leave a Comment