RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:मंत्री सूचना एवं जन-संपर्क विभाग ने प्रेस क्लब दरभंगा का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/ दरभंगा(बिहार)23 अगस्त। गुरुवार को महेश्वर हजारी मंत्री सूचना एवं जन-संपर्क विभाग, बिहार सरकार ने आज देर शाम प्रेस क्लब दरभंगा का निरीक्षण किया।
मंत्री ने प्रेस क्लब निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों को कहा कि प्रेस क्लब में सभी प्रकार की सुविधा प्रदान की जाएगी । इसका संचालन विभाग के माध्यम से किया जाएगा । प्रेस क्लब के माध्यम से पत्रकारों को सरकार के द्वारा सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रेस क्लब को लेकर हम लोग विभाग में उच्च स्तरीय बैठक किए हैं,। सभी प्रेस क्लब में सारी सुविधाएं हैं तथा जहां भी कोई समस्या है उसको दूर करते हुए जल्द से जल्द प्रेस क्लब चालू कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि दरभंगा प्रेस क्लब से ही इसकी शुरुआत की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब चालू कराने हेतु जिला जन-संपर्क पदाधिकारी को निर्देशित किया जाएगा। प्रेस क्लब का निर्माण भवन निर्माण निगम के माध्यम से किया गया है जो काफी अच्छा है।
उन्होंने कहा कि सूचना जन-संपर्क विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को आम जनों तक पहुंचाने का काम करती है।

Related posts

दिव्यांग उद्यमियों के सामान और कौशल को प्रदर्शित करने वाला दिव्य कला मेला भोपाल में शुरू।

rktvnews

वाराणसी:उ.प्र.भोजपुरी संघ के प्रांतीय उपसचिव राजेन्द्र गुप्त के निधन पे श्रद्धांजलि अर्पित।

rktvnews

किसान आर्थिक और राजनीतिक बदलाव के केंद्र- उपराष्ट्रपति

rktvnews

महापौर इंदू देवी ने प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को दूसरी किस्त की राशि प्रदान की।

rktvnews

दिव्यांगजनों के लिए राज्य-केंद्र शासित प्रदेश आयुक्तों की 18वीं राष्ट्रीय समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में 30 दिवसीय प्रोडक्शन ओरिएंटेड “बाल रंगमंच कार्यशाला “ का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment