RK TV News
खबरें
Breaking News

पिथौरागढ़: 6 दिवसीय मोस्टमानू मेले की तैयारी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने मेला समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/पिथौरागढ़(उत्तराखंड )22 अगस्त।आगामी 06 सितंबर से 11 सितंबर तक जनपद पिथौरागढ़ के स्थान मोस्टमानू में आयोजित होने जा रहे 6 दिवसीय मोस्टमानू मेले की तैयारी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने मेला समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ जिला सभागार में बुधवार को एक आवश्यक बैठक ली। उन्होंने बैठक की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मेले में विकास से जुड़े विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये जायें ताकि मेले में आने वाले लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी व लाभ मिल सके।
मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मेला अवधि से पूर्व चण्डाक से लेकर मोस्टमानू तक सड़क मार्ग के गड्ढे भरान करने के निर्देश दिये। वहीं उन्होंने मेला अवधि के दौरान जल संस्थान को प्रतिदिन दो टैंकर पेयजल की व्यवस्था करने के साथ ही पेयजल नलों में पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने, पुलिस विभाग को ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने, नगर पालिका पिथौरागढ़ को मेला स्थल पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, मेला समिति को मेला स्थल पर सुव्यवस्था बनाये रखने व पुलिस को सहयोग प्रदान करने हेतु वॉलिंटियर्स तैनात करने के निर्देश दिये।
मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने मेला समिति के सदस्यों को निर्देश दिये कि मोस्टमानू मेले को इको फ्रेंडली ग्रीन मेले के रूप में आयोजित किया जाय। मेले में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूर्णतया बंद रखा जाय,तथा अन्य व्यवस्थाओं को भी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।
मेला समिति के सदस्य जनार्जन उप्रेती,ने बताया कि मेले में कलश यात्रा, डोला उठाई व सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।
बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा,जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी,उप प्रभागीय वनाधिकारी आशीर्वाद कटियाल ईओ नगर पालिका परिषद राजदेव जायसी,पर्यटन अधिकारी क्रीर्ति आर्य,सीएमओ एच एस ह्यांकि, जनार्दन उप्रेती पूर्व प्रमुख पूर्ण चंद्र पाटनी दिलीप बल्दिया नवीन भट्ट सहयोगी जिला पंचायत अध्यक्ष
मिलाप सिंह बिष्टसूबेदार सुरेंद्र सिंह
हयाद सिंहआदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: लद्दाख ने महिला शॉर्ट ट्रैक रिले में जीता पहला स्वर्ण, स्केटर सचिन सिंह ने हरियाणा को शीर्ष पर बनाए रखा।

rktvnews

भोजपुर:विश्व जनसंख्या दिवस पर निकली रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 सितंबर 25

rktvnews

भोजपुर: अवैध बालू लदे 6 ट्रैक्टरों के साथ तस्करों की गिरफ्तारी।

rktvnews

ट्राई ने सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को किसी भी बड़ी नेटवर्क कटौती (आउटेज) के बारे में उसे सूचित करने के लिए निर्देश जारी किया।

rktvnews

भोजपुर:जल-जीवन-हरियाली अभियान की समीक्षात्मक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment