RK TV News
खबरें
Breaking News

डीएम ने निर्माणाधीन जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC) का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)21 अगस्त।जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल के द्वारा निर्माणाधीन जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC) का निरीक्षण किया गया।
योजना का एकरारनामा की कुल राशि 4,14,07,298.00 रूपये है। एकरारनामा के अनुसार कार्य प्रारंभ करने की तिथि 20 दिसम्बर 2023 है। जिसे 19 दिसम्बर 2024 तक पूर्ण कर लिया जाना है।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि अभी तक प्लींथ स्तर तक ही कार्य हुआ है। जबकि सात माह पूर्ण हो चुके है, जो खेदजनक है। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि इस योजना में अब तक किए गए कार्यों का मापी पुस्त, प्रयुक्त सामग्रियों की जाँच कर सुस्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
एजेंसी के द्वारा अब तक मात्र प्लींथ स्तर तक कार्य पूर्ण करना, मात्र 06 मजदूरों से कार्य लेना लापरवाही को दर्शाता है। इस संबंध में जिला पंचायत राज पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि संबंधित एजेंसी से कारण पृच्छा करेंगे तथा नियमानुसार राशि कटौती भी सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ साथ इस महत्वपूर्ण योजना के कार्यों का साप्ताहिक तौर पर जिला अभियंता एंव संवेदक के साथ किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।
निरीक्षण के क्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि मोनालिसा प्रशिक्षण संस्थान (ब्यूटी पार्लर) को भूमि आवंटित होने के संबंध में सुस्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के क्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी बक्सर, जिला अभियंता एवं संवेदक के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर के मां आरण्य देवी बीएड कॉलेज बाम पाली में विशेष शिविर प्रारंभ।

rktvnews

मुजफ्फरपुर व किशनगंज में लगेगी डालमिया की फैक्ट्री, ₹1000+ करोड़ के निवेश को मिला स्टेज 1 क्लीयरेंस।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर डीपीआरओ एवं सभी बीपीआरओ के साथ की गयी बैठक।

rktvnews

बिहार सरस मेला 2023: देश के विभिन्न प्रदेशों के परिधान एवं कलाकृतियों ने आगंतुकों का मोहा मन।

rktvnews

सम्भावना विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय शारदा प्रसाद सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजली।

rktvnews

बक्सर:छठ घाटों का निरीक्षण एवं नाव पर हुआ आकर्षक SVEEP मतदाता जागरूकता अभियान,आस्था और लोकतंत्र का अद्भुत संगम।

rktvnews

Leave a Comment