RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 से 26 अगस्त तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर।

राजनाथ सिंह अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

इस यात्रा का उद्देश्य भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाना है।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 21 अगस्त।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के निमंत्रण पर 23 से 26 अगस्त, 2024 तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वे अपने अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वह राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति के सहायक जेक सुलिवन से भी मुलाकात करेंगे।
रक्षा मंत्री की यह यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों और विभिन्न स्तरों पर रक्षा संबंधों में लगातार हो रही प्रगति की पृष्ठभूमि में हो रही है। इस यात्रा से भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी और अधिक मजबूत एवं व्यापक होने की उम्मीद है।
राजनाथ सिंह मौजूदा और भविष्य के रक्षा सहयोग के बारे में रक्षा उद्योग के साथ उच्च स्तरीय गोलमेज बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। वे अपनी यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे।

Related posts

इंदौर:जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,बगैर चिकित्सक संचालित अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन की गई सील।

rktvnews

भोपाल:हेलमेट न पहनने की छोटी सी लापरवाही का नुकसान पूरे परिवार को न भुगतना पड़े : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी विराट व्यक्तित्व के धनी थे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दरभंगा:श्रम संसाधन विभाग के धावा दल द्वारा एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

भारत की पहली रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी जो ‘नेट ज़ीरो एलायंस’ में शामिल।

rktvnews

प्रो अरुण कुमार सिंह उर्फ भैया जी के निधन से शिक्षा जगत में शोक।

rktvnews

Leave a Comment