RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा सह विचार गोष्ठी आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अगस्त। मंगलवार को भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 80 वीं जयंती सह श्रद्धांजलि सभा भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय शहीद भवन आरा में आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि के बाद स्व राजीव जी जीवनी और उपलब्धियों पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को सम्बोन्धित भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम ने लोकप्रिय नेता, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वर्गीय राजीव जी गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सद्भाव, विज्ञान और प्रौ‌द्योगिकी में प्रगति, समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान, पंचायती राज संस्थाओं को बढ़ावा देने और महिलाओं के राष्ट्र निर्माण के लिए एक प्रतीक के रूप मे याद किए जाते हैं। यह दिन हमें उनके आदर्शों के प्रति खुद को फिर से समर्पित करने का अवसर प्रदान करता है। कांग्रेस उनके दूर दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
जयंती समारोह सह श्रद्धांजलि सभा में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक राम, सत्य प्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, श्रीधर तिवारी, रतन धमालिया, घनश्याम उपाध्याय, अशोक यादव, प्रेम प्रकाश पांडेय, राकेश त्रिपाठी, नागेंद्र मिश्रा, अब्दुल सलाम कुरैशी, राजेश जी, अरबिंद सिंह, गोपाल कृष्ण गोखले, शिव शंकर चौबे, रविन्द्र कुमार रवि, सूरज राम सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 31 दिसंबर 25

rktvnews

भोजपुर:अपराधियों ने फेरी वाले को मारी गोली।

rktvnews

17 मार्च को है युवा संवाद,मोटिवेशनल स्पीकर उपस्थित रहेंगे अवध ओझा।

rktvnews

जयपुर:स्वायत्त शासन मंत्री ने वितरित किये 250 पट्टे।

rktvnews

लोकसभा चुनाव के बाद होगा साहित्य सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन।

rktvnews

बिहार:शिक्षक नियुक्ति में इतिहास रचेगा बिहार।

rktvnews

Leave a Comment