RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम ने किया समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार) 20 अगस्त।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा आज 10 : 10 बजे समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया गया।
अभिलेखागार के निरीक्षण के क्रम में लिपिक एवं दफ्तरी उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के क्रम में नकल प्राप्ति हेतु 50 से अधिक आवेदन पडे़ हुए पाये गये। ये सभी आवेदन 17 अगस्त 2024 या उससे पहले की तिथियों के थे। इस क्रम में लिपिक से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि अभिलेख यत्र-तत्र बिखरे हुए पडे थे। जिसका सही ढंग से रख-रखाव का जिम्मा दफ्तरी का भी है। इस क्रम में इनसे कारण पृच्छा करने हेतु विशेष कार्य पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। साथ ही अभिलेखागार में दफ्तरी विगत 2003 से ही कार्यरत है। नजारत उप समाहर्ता बक्सर को निर्देश दिया गया कि इनके स्थानांतरण के संबंध में अविलंब संचिका प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही निर्देश दिया गया कि इस कार्यालय की पर्याप्त साफ-सफाई हेतु आउटर्सोस एजेंसी के एक कर्मी को प्रतिनियुक्त कराना सुनिश्चित करेंगे एवं प्रथम तल के दूसरे भाग में अभिलेखों के रख-रखाव हेतु कक्ष बनवाने हेतु कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर से समन्वय स्थापित करेंगे।
आपदा प्रबंधन शाखा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आपदा कार्यालय में कार्यरत 04 लिपिकों में से 01 लिपिक (धर्मपाल कुमार) अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। इस क्रम में संबंधित कर्मी से कारण पृच्छा करते हुए अनुपस्थित अवधि का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

नई दिल्ली:केंद्रीय वन राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने किया दिल्ली जू का निरीक्षण, अफ्रीकी हाथी शंकर के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

rktvnews

बोले तो अपने मन की बात ही बोले होसबोले।

rktvnews

कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो की फेज V (A) परियोजना के हिस्से के रूप में तीन नए कॉरिडोर को मंजूरी दी।

rktvnews

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

नैनीताल :शहीद खेमचन्द्र डोरबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

ग्लोबल आर्टिस्ट Eylsia Nicolas के ओरिजिनल हिंदी गानों ने भारत में 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा किया पार।

rktvnews

Leave a Comment