RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीडीसी भैया ने ट्रांसजेंडरो से बंधवाई राखियां।

रक्षाबंधन पर ट्रांसजेंडर को दिया संदेश बहनें उन्नति के पथ पर अग्रसर रहें।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 20 अगस्त। रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके दीर्घायु होने की कामना करती हैं, बदले में भाई भी अपनी बहनों को सुरक्षा का वचन देते हैं।
रक्षाबंधन के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से उप विकास आयुक्त भोजपुर ने जिले वासियों के बीच सामाजिक समरसता का संदेश देने का कार्य किया। सम्बंधों की पवित्रता, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र की सुरक्षा के संकल्प के साथ सांस्कृतिक संबंधों के प्रतीक ‘ रक्षाबंधन पर्व’ को इस वर्ष अपनी बहनों के साथ मनाया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह रक्षाबंधन का पर्व आप सभी बहनों के जीवन में सौभाग्य लाए, समाज में सद्भाव, सौहार्द व सहयोग की भावना जगाए।आप सभी बहने उन्नति के पथ पर अग्रसर हों और सशक्त बनें। हमारा सहयोग और आशीर्वाद हमेशा आप के साथ है। इस मौके पर शिवांगी सोनी,अनुप्रिया सिंह, रानी तिवारी,मासूम राय और अदिति गुप्ता ने विकास आयुक्त,भोजपुर के कार्यालय में आकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। अनुप्रिया सिंह ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हम सब ट्रांसजेंडर होते हुए भी अपने जिले के उप विकास आयुक्त को अपना बड़ा भाई मानकर उनकी कलाई पर राखी बांधकर इस त्यौहार को मनाया है। हम अपने बड़े भाई की लंबी उम्र और अच्छे स्वस्थ की कामना करते है और ईश्वर से प्रार्थना करते है कि वे हमेशा नए कृतिमान स्थापित करे।
रक्षाबंधन के इस मौके पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय आरा की छात्राओं ने भी उप विकास आयुक्त की कलाई पर राखी बांध कर इस त्यौहार को मनाया।

Related posts

नितिन गडकरी ने गोवा में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए 766.42 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की।

rktvnews

प्रेरणादायक सफलता की कहानी: रूही प्रवीन

rktvnews

जायेगा नहीं अंधेरा !

rktvnews

सांसद ,जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूजा अर्चना कर किया झंडारोहण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर को समर्पित छह स्मारक डाक टिकट जारी किए।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने राष्ट्र वीर दुर्गादास राठौर की छत्री के संरक्षण ,संवर्धन एवं विकास कार्यों का किया भूमि पूजन।

rktvnews

Leave a Comment