RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन के पावन अवसर पर वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा एवं वृक्षारोपण किया।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)19 अगस्त। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षा बंधन एवं ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के पावन अवसर पर आज पटना स्थित राजधानी वाटिका में ‘बाम्बेक्स इपलीटिका’ वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजधानी वाटिका में ‘डोरंडा’ पौधे का रोपण भी किया।
विदित हो कि 13 अगस्त 2012 को रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने “बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस” का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य है कि पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हों, पौधों को संरक्षित करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी पर हो रहे नुकसान को कम करने के लिए वृक्षारोपण करना एवं इन्हें बचाना अतिआवश्यक है। जल-जीवन-हरियाली एवं अन्य योजनाओं के अन्तर्गत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। राज्य में इको टूरिज्म को भी बढ़ावा देने की दिशा में भी तेजी से काम आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार की योजनाओं एवं प्रयासों से राज्य के लोग पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण तथा वृक्षारोपण के प्रति जागरूक हो रहे है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन एवं संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ० प्रेम कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरवड़े, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:आरा सांसद लोकसभा के कृषि समिति की बैठक में हुए शामिल, किसान कल्याण हेतु दिए अहम सुझाव।

rktvnews

मैट्रिक परीक्षा में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ 10 में भोजपुर के 7 विद्यार्थियों के आने पर विद्यालयों और विद्यार्थियों को कन्हैया प्रसाद ने दी शुभकामनाएं।

rktvnews

महाराजगंज लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी,नामांकन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 06 मई और मतदान 25 मई को।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विक्रमपुर को नये औद्योगिक क्षेत्र के रूप में किया जायेगा विकसित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मुख्य आयुक्त ने भारतीय कानून में दिव्यांगजनों के लिए अपमानजनक शब्दावली का स्वत: संज्ञान लिया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत 1002 करोड़ रुपए की लागत से 1327 योजानाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास, पटना स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन के एकीकरण एवं स्वचालन योजना का बटन दबाकर किया उदघाटन।

rktvnews

Leave a Comment