RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण : डीडीसी ने की विभागीय पदाधिकारियों साथ पी एम ई जी पी एवं पी एम एफ एम ई योजनाओं की की समीक्षा।

लक्ष्य के अनुरूप सभी बैंकों को उपलब्धि हासिल करने का दिया स्पष्ट निदेश।

RKTV NEWS/सारण ( छपरा)17 अगस्त।प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री फॉर्मेलाइजेसन ऑफ माइक्रो फ़ूड प्रोसेसिंग इंटरप्राइजेज (PMFME) योजना के तहत जिला के विभिन्न बैंकों द्वारा वर्त्तमान वित्तीय वर्ष (2024-25) में लाभुकों को ऋण की स्वीकृति दी जा रही। वर्त्तमान वित्तीय वर्ष में अबतक बैंकों द्वारा पीएमईजीपी के तहत 61 तथा पीएम एफएमई के तहत 98 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
आज उपविकास आयुक्त प्रियंका रानी ने विभागीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न बैंकों के उपस्थित प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इन योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
बताया गया कि वर्त्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में पीएम ईजीपी के तहत 496 के लक्ष्य के विरुद्ध विभिन्न बैंकों को 720 आवेदन भेजे गये हैं। इनमें से बैंकों द्वारा अबतक 98 आवेदनों को स्वीकृति दी गई है।
पीएम एफएमई के तहत 340 के लक्ष्य के विरुद्ध अबतक 336 आवेदन भेजे गये हैं, जिसमें से 49 आवेदन अबतक स्वीकृत किये गये हैं।
उपविकास आयुक्त ने जिला में पदस्थापित सभी उद्योग विस्तार पदाधिकारियों को सम्बद्ध किये गये बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर इन बैंकों में अधिक से अधिक आवेदन भेजने तथा सभी लंबित आवेदनों की निरंतर मोनिटरिंग कर संबंधित बैंक के साथ संवाद करके इनका निष्पादन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।
सभी बैंकर्स को सरकार की रोजगारपरक योजनाओं में पारदर्शिता एवं उदारता से आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।
सभी बैंकों को दिसंबर माह तक दोनों योजनाओं के लिये निर्धारित वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु कार्रवाई का निदेश दिया। उपविकास आयुक्त ने कहा कि उनके स्तर से प्रति माह इन योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की जायेगी।

Related posts

महिला दिवस विशेष:अपनी मंज़िल के लिए अपनी राहें चुनती महिलाएँ।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 5,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने समृद्धि होटल का किया उद्धघाटन!

rktvnews

देशभक्ति गान प्रतियोगिता और पंच प्रण शपथ दिलाई गई। नई पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति जज्बा भरना जरुरी -प्राचार्या प्रो मीना कुमारी।

rktvnews

बक्सर: NCC कैडेट्सो को सी सर्टिफिकेट परीक्षा को ले दिया गया मार्गदर्शन।

rktvnews

श्रीदेवी को समर्पित होगा खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 9वां सीजन!16 से 22 दिसंबर तक लगेगा खजुराहो में अंतरराष्ट्रीय सितारों का जमावड़ा।

rktvnews

Leave a Comment