RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल में उत्साहपूर्वक माहौल में मनाया गया आजादी का जश्न।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 15 अगस्त। आज 78 वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर स्थानीय हाउसिंग कॉलोनी स्थित सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास रूप से स्वाधीनता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
झंडोतोलन विद्यालय के प्राचार्य कमलेश ओझा ने किया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा राष्ट्र गान एवं देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा की आज हम स्वतंत्र भारत में खुली हवा में उन्मुक्त हो सांस ले रहे है इसका श्रेय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित उन सभी शहीदों को जाता है जिन्होने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। हमे उनके प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने की जरूरत है और उनके द्वारा देखे गए स्वतंत्र रूप से विकसित भारत की कल्पना को साकार करने की जरूरत है।
इस दौरान प्राचार्य कमलेश ओझा ने विद्यार्थियों को नैतिक,सामाजिक एवं संस्कारिक रूप से सुदृण होने हेतु मार्गदर्शित किया।
स्वाधीनता दिवस समारोह पर बोलते हुए विद्यालय के व्यवस्थापक अखिलेश कुमार ने विद्यार्थियों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए संयमित रूप से दैनिक क्रियाकलापों को संपादित करने हेतु अपने सुझावों को साझा किया।
परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार श्रीवास्तव ने स्वाधीनता दिवस की बधाई देते हुए अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मानसिक रूप से विकास हेतु नियमित स्व अध्यन करने की सलाह दी।उन्होंने कहा की यदि विद्यार्थी अपने अध्यनकाल में स्व अध्यन करता है तो उससे उसकी बौद्धिक क्षमता का विकास होता है और परीक्षा में निश्चित रूप से सफल होता है।
स्वाधीनता दिवस समारोह में विद्यालय के बच्चों ने हाथ में झंडा ले उत्साहपूर्वक देश की आजादी का जश्न मनाया।
झंडोतोलन समारोह को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में श्री राम मिश्रा,संजय तिवारी,कंचन लाल,राजन मेहता, आर के तिवारी, इंद्रजीत पांडेय,रवि रंजन,राम अवधेश सिंह,सिद्धार्थ, यू के सिंह, एस के सिंह,विनय शंकर तिवारी, सुनील सिंह,देवरंग ओझा, अशोक कुमार सिन्हा,रवि रंजन,सुनिल कुमार,सुधीर कुमार राय,गिरी जी,श्यामा सिंह,विभा सिंह,कमलावती देवी,काजल,रीना दुबे,सुष्मिता,सीमा कुमारी,नीलम,विभा,विद्यावती,अंजली कुमारी,रिया कुमारी,ऋचा,सरिता शुक्ला आदि ने भी स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाओं को प्रेषित करते हुए अपने अपने उदगार व्यक्त किए।

Related posts

गिरीडीह :“स्वच्छता ही सेवा-2025” अभियान के अंतर्गत श्री झारखंड नाथ प्लस-2 उच्च विद्यालय, तारा जमुआ, गिरिडीह में व्यापक साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में केमिस्ट्री और उसके विभिन्न आयामों पर प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

रायपुर : ‘द लिल लोकल’ एक्जीबिशन में छाए रहे धमतरी जिले के पारंपरिक और संस्कृति पर आधारित स्टाल।

rktvnews

जयपुर:लंदन पहुंचे विधानसभा स्पीकर सावरकर हाउस सहित ऐतिहासिक स्थानों का किया अवलोकन।

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी मो॰ मकसूद आलम ने किया सदर हॉस्पिटल, गोपालगंज का औचक निरीक्षण।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्य में विधि- व्यवस्था और अपराध -उग्रवाद नियंत्रण को लेकर वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिलों के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, दिए कई अहम निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment