RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

परमात्मा को अनन्य बनाना ही भागवत है- आचार्य अरविन्द जी महाराज।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 मार्च करमन टोला आरा स्व. प्रियरंजन प्रसाद श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दुसरे दिन वाराणसी से पधारे आचार्य अरविंद जी महाराज ने व्यासपीठ से संबोधित करते हुए कहा कि परमात्मा के चरणों में अपने आप को मन क्रम और वचन से समर्पित कर देना ही भागवत होता है। इस संसार में भागवत वही है जिसने अपने को परमात्मा का अनन्य बना लिया है। जीव को एक बार यदि राम रस का सुख प्राप्त हो जावे तो वह सांसारिक विषयों की तरफ मुखरित नहीं होता। जिस हंस को मानसरोवर झील मिल जाए वह छोटी-छोटी गड्ढों में किस लिए जाएगा?अतः सद्गुरु का कर्तव्य है कि वह जीव को सोमरस से राम रस की तरफ लेकर जाए। यदि सद्गुरु कृपा करें तो संसार एवं संसारी लोग अवश्य ही आध्यात्मिक उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। इस मौके पर प्रधान यजमान श्रीमती कृष्णा श्रीवास्तव, श्री अभय जी, राजीव जी, मोहन जी , कल्पना जी , रिमा जी एवं क्षेत्र के बहुत सारे भागवत वृंद ज्ञान गंगा में डुबकी लगाते हुए स्वयं को धन्य धन्य महसूस कर रहे थे।

Related posts

22 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

नई दिल्ली:उर्दू का रिश्ता हमारी रूह से है:मुजफ्फर अली

rktvnews

कुंअर सिंह की वीरता की गाथा गायेगा शिवपुर गंगा पुल- राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी

rktvnews

भोजपुर:श्रावण अमंगलों का नाश और परम कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाला मास : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 मई 24

rktvnews

भोजपुर:केंद्रीय मंत्री ने छठ पूजा की तैयारी को लेकर जिले के विभिन्न घाटो का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment