RK TV News
खबरें
Breaking News

गढवा:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शेखर जमुआर की अध्यक्षता में “अबुआ आवास योजना” में सूचीबद्ध लाभुकों की सूचि पर संबंधी बैठक।

RKTVNEWS/गढवा ( झारखंड)14 अगस्त।नये समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शेखर जमुआर की अध्यक्षता में “अबुआ आवास योजना” में सूचीबद्ध लाभुकों की सूचि पर जिला स्तरीय अपीलीय समिति से पारित कराने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जहां उन्हें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पीडब्ल्यूएल के आधार पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में गढ़वा जिले के लिए आवंटित कुल 36686 इकाई आवास का पंचायतवार भौतिक लक्ष्य की स्थितियों से अवगत कराया गया।
बैठक में अपीलीय समिति के सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि- ◆वैसे प्रखंड/पंचायत जहां से ग्राम सभा पंजी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी से अनुशंसित सूची प्राप्त है,उस पंचायत में प्रखंड द्वारा अनुसंसित सूची से निबंधन एवं स्वीकृति दिया जाए।
◆निबंधन/ जियो टैग के दौरान यदि अनुशंसित सूची में कोई लाभुक अयोग्य पाया जाता है तो अगले वरीयता क्रम वाले योग्य लाभुकों की स्वीकृति दी जायेगी।
इसके साथ ही इस बैठक में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त आवेदनों की स्थाई प्रतीक्षा सूची के निर्माण पर निर्णय लिया गया। साथ ही विभागीय निर्देश के आलोक में तैयार प्रतीक्षा सूची को संबंधित प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अबुआ आवास योजना अंतर्गत जिला अपीलीय समिति की बैठक में उपायुक्त के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी,गढ़वा विजय कुमार, माननीय विधायक प्रतिनिधि, गढ़वा, माननीय विधायक प्रतिनिधि, विश्रामपुर, जिला परिषद सदस्य, खरौंधी, जिला परिषद सदस्य, गढ़वा, पंचायत समिति सदस्य, भंडारिया, पंचायत समिति सदस्य, कांडी, डीपीएम जेएसएलपीएस सहित अन्य बैठक में मौजूद थे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:ट्रांसजेंडर लाभुकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:सीएसआर कार्यों की प्रगति को लेकर उपायुक्त की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:ऑटो में छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार।

rktvnews

सखी मंडल की दीदियों द्वारा तैयार की जा रही हस्तनिर्मित राखियां!जेएसएलपीएस की दीदियों को आत्मनिर्भर, सशक्त और स्वावलंबी बनाने की दिशा में करे सहयोग:उपायुक्त विशाल सागर

rktvnews

वैशाली:राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज (बालिका) खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी 7 दिसम्बर को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से वीसी पर करेंगे चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment