RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना और उबर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

नई दिल्ली/12 सितंबर।भारतीय नौसेना ने मैसर्स उबर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार, एनडब्ल्यूडब्ल्यूए अध्यक्ष कला हरि कुमार और भारत, दक्षिण एशिया और मिस्र में उबर बिजनेस के वरिष्ठ कंट्री मैनेजर अभिनव मित्तू भी उपस्थित रहे। इस एमओयू का उद्देश्य देश भर में नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों की व्यक्तिगत यात्रा और आवागमन के लिए विश्वसनीय, सुविधाजनक, सुरक्षित और किफायती वाहन सुविधा प्रदान करना है।

मैसर्स उबर भारतीय नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को निम्नलिखित लाभ प्रदान करेगा: –

(ए) उबर ऐप पर एक वैयक्तिकृत प्रोफ़ाइल बनाएगा।

(बी) प्रीमियर एक्जीक्यूटिव कैब श्रेणी के जरिए कार्यालय आने-जाने के व्यस्त समय के दौरान बढ़ती कीमतों से सुरक्षा प्रदान करेगा।

(सी) टॉप-रेटेड ड्राइवरों की उपलब्धता।

(डी) सभी उबर वाहनों के लिए शून्य रद्दीकरण शुल्क।

(ई) 24×7 प्रीमियम व्यवसाय सहायता।

यह समझौता ज्ञापन सीएनएस के ‘शिप फर्स्ट’ के तहत ‘हैप्पी पर्सनेल’ के दृष्टिकोण के अनुरूप है और सशस्त्र बलों में यह पहली कोशिश है। यह परिवर्तनकारी बदलाव के लिए प्रौद्योगिकी को अपनाने की भारत सरकार की ‘डिजिटल इंडिया’ विज़न को आगे बढ़ाने का काम करेगा।

Related posts

भोजपुर : श्रद्धांजलि सभा सह महापंचायत मे उमङा जन सैलाब! कुंङवा शिव मंदिर परिसर मे हुआ आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 को लेकर समाहरणालय परिसर से उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

बसंत !

rktvnews

रामगढ़:चौकीदार बहाली के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम रामगढ़ जिला के आधिकारिक वेबसाइट ramgarh.nic.in पर हुआ प्रकाशित।

rktvnews

राष्ट्रपति ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए ‘बुजुर्गों का सम्मान’ पहल पर एक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

इस्पात मंत्रालय के सचिव ने एनएमडीसी के विशेष अभियान 3.0 लागू करने के प्रयासों की समीक्षा की; एनएमडीसी की पर्यावरणीय जिम्मेदारी और स्वच्छता पहल की सराहना की।

rktvnews

Leave a Comment