RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली : डीएम की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन के तहत संभावित बाढ़ से निपटने को लेकर बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/वैशाली ( बिहार)12 अगस्त।जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन के तहत संभावित बाढ़ से निपटने को लेकर आज समीक्षा बैठक समाहरणालय में हुई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए तथा कहा गया कि सभी अलर्ट मोड में रहें।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण तथा ग्रामीण कार्य विभाग नियमित रूप से निगरानी करें तथा आवश्यकता पड़ने पर क्षतिग्रस्त तटबंध की अविलंब मरम्मती कर प्रतिवेदन और फोटोग्राफ्स जिला आपदा शाखा को भेजें और आपदा ग्रुप में शेयर करना सुनिश्चित करें।
बाढ़ नियंत्रण के लिए जिन विभागों में टीम गठित है, उसकी सूची जिला आपदा शाखा के कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
एडीएम (आपदा) ने बताया कि तीन पारियों में 24 घंटे नियंत्रण संचालित है। नियंत्रण कक्ष का नंबर 06224-260 233 तथा 260236 है।
निर्देश दिया गया कि कंट्रोल रूम से सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों का मॉनिटरिंग करें। सभी एसडीएम अपने स्तर से प्रतिदिन रिव्यू करेंगे तथा प्रतिवेदन एडीएम (आपदा) को उपलब्ध कराएंगे तथा आपदा व्हाट्सएप ग्रुप में भी शेयर करेंगे।

Related posts

देवस्थान मंत्री ने श्री प्रतापेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, राज्य की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

rktvnews

भोजपुर:देश के ग्रामीण परिवारों के लिए ऐतिहासिक पहल है, वीबी-जी रैम जी अधिनियम, 2025” : गुंजन सिंह

rktvnews

भोजपुर:सरस्वती मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा भक्तिभाव के साथ सम्पन्न।

rktvnews

क्रांति और समाजवाद के मसीहा थे मैक्सिम गोर्की।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षान्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी ने तिरंगा लहराने को बनाया जन-जन का अभियान – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment