RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

दरभंगा जिले के किसान भाइयों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में दी गई विशेष जानकारी।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)11 अगस्त। शनिवार को समाहरणालय स्थित जिला जन-संपर्क कार्यालय दरभंगा से कृषि विभाग, बिहार सरकार द्वारा कृषकों हेतु संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी, दरभंगा विपिन बिहारी *जिला प्रशासन, दरभंगा के फेसबुक पेज *DM Darbhanga* के माध्यम से दरभंगा जिले के किसान भाइयों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना के संबंध में विशेष जानकारी दिया गया।
उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण योजना मिलेट्स योजना के संबंध में जानकारी दिया।जिले के किसानों को मक्का मडुआ आदि की खेती करने हेतु अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में धान का बीज वितरण शत- प्रतिशत पूर्ण हो गया है ।धान रोकने की प्रगति काफी अच्छी है।
मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना अंतर्गत बीज किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है। बीज ग्राम योजना के संबंध में भी जानकारी दिया गया।उन्होंने कहा कि किसान के द्वारा जैविक खेती करने से खेतों की उर्वरा शक्ति बनी रहती है।
उन्होंने कहा की आत्मा योजना अंतर्गत किसानों को नई तकनीक की हेतु राज्य के बाहर तथा राज्य के अंदर प्रशिक्षण दिया जाता है। किसानों को कृषि वैज्ञानिक के साथ बैठक करते हैं,उनका समस्या सुनते हैं तथा समस्या का समाधान किया जाता है।
जिले में संयुक्त कृषि भवन बहादुरपुर में मिट्टी जांच हेतु प्रयोगशाला संचालित है। पौध संरक्षण योजना के अंतर्गत पौधा को किटसे बचाने हेतु ड्रोन के माध्यम से स्प्रे की जाती है।
उन्होंने कहा कि किसानों की हर समस्या के लिए हम तत्पर हैं, जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं।

Related posts

साहित्यकार गोकुल सोनी “अंबिका प्रसाद वर्मा दिव्य पुरस्कार” से किए गए सम्मानित।

rktvnews

अखिल भारतीय कलामन्दिर संस्था की पावस ग़ोष्ठी “घन पाहुन आये” वृक्षारोपण के साथ सम्पन्न।

rktvnews

महाकुंभ :प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र तीर्थ यात्रियों के लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां की उपलब्धता और जागरूकता सुनिश्चित कर रहे हैं।

rktvnews

किसानों के हित सर्वोपरि: शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर अमानक बीज मामले में कार्रवाई, नुन्हेम्स कंपनी पर एफआईआर दर्ज।

rktvnews

भोजपुर:रेड क्रॉस भोजपुर जिला इकाई की प्रबंधकारिणी समिति यथावत रहेगी।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:”किशोरों को तम्बाकू सेवन से बचाना है”थीम के साथ सदर अस्पताल में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस।

rktvnews

Leave a Comment