RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : बीएसएफ में कार्यरत भोजपुर की बिटिया को किया गया सम्मानित।

बीएसएफ में कार्यरत भोजपुर की बिटिया को किया गया सम्मानित

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 9 अगस्त। भोजपुर जिले के शाहपुर स्थित ऑल इंडिया सेफ गर्ल्स, गर्ल्स एजुकेशन एंड गर्ल्स रेस्पेक्ट टीम के चेयरमैन राहुल कुमार राय ने भोजपुर और देश की रीयल हीरो तथा जाबांज बिटिया बीएसएफ में कार्यरत बीके सिंह उर्फ ब्यूटी को आरा जज कोठी स्थित होटल ओरिएण्ट ब्लू मे सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए राहुल कुमार राय ने कहा कि हमारी बहन बीके सिंह ने कड़ी मेहनत, दृढ संकल्प और लगन के बल पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) मे चयनित होने के बाद कार्यरत हैं। उन्होंने अपने गाँव के साथ-साथ भोजपुर जिला और बिहार का नाम रौशन किया है। वे नई पीढी की लड़कियों के लिए प्रेरणाश्रोत हैं। हमें अपनी बहन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को हमारी बहन बीके सिंह उर्फ ब्यूटी से सीख लेनी चाहिए और उनका अनुसरण करते हुए देश की सेवा कर अपना, अपने माता-पिता के साथ-साथ गाँव, जिला और राज्य का नाम रौशन करना चाहिए। विदित हो कि बीएसएफ में कार्यरत बीके सिंह भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के भूसौला ग्राम की निवासी हैं। उनके पिता का नाम जगन्नाथ सिंह और माता आशा देवी हैं। कार्यक्रम मे सेफ गर्ल्स, गर्ल्स एजुकेशन ऐंड गर्ल्स रेस्पेक्ट टीम के चेयरमैन राहुल कुमार राय, शिवानी कुमारी, श्वेता कुमारी, अंकिता कुमारी, अंजलि कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी की मतदाता पुनरीक्षण संबंधी बैठक।

rktvnews

पटना:बिहार की अलक्षित महिला साहित्यकारों को प्रकाश दिया है डा सुमेधा पाठक ने।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 जून 26

rktvnews

भोजपुर: मुखिया मधु कुमारी के नेतृत्व में ग्राम सभा आयोजित, आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: परंपरागत तरीके से निकली हनुमान जी की शोभा यात्रा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 फरवरी 26

rktvnews

Leave a Comment