RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर तिरंगे वाली प्रोफाइल पिक्चर बदलने का आग्रह किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से आग्रह किया है वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को तिरंगे के साथ बदलें। श्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस का जश्‍न मनाने के लिए अपनी प्रोफाइल पिक्चर को तिरंगे में बदल दिया है। उन्होंने हर घर तिरंगा आंदोलन को एक यादगार जन आंदोलन बनाने के लिए देश के सभी लोगों से ऐसा करने का आग्रह किया है।

श्री मोदी ने सभी से हर घर तिरंगा डॉट कॉम पर तिरंगे के साथ सेल्फी साझा करने का भी आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर जारी एक पोस्‍ट में कहा:

“इस साल का स्वतंत्रता दिवस काफी करीब है। आइए, हम सब मिलकर #हरघरतिरंगा को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। मैं अपनी प्रोफाइल पिक्‍चर बदल रहा हूं और मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप भी ऐसा करते हुए हमारे तिरंगे का जश्न मनाने में साथ दें। और हां, हरघरतिरंगा डॉट कॉम पर अपनी सेल्फी अवश्‍य साझा करें।”

Related posts

गढ़वा:झारखंड में स्वैच्छिक रक्तदान को मिलेगा नया आयाम: प्रत्येक जिले में बनेगी “ब्लड डोनेशन अवेयरनेस एंड मॉनिटरिंग कमेटी”

rktvnews

उत्तराखंड: प्रदेश सरकार राज्य में बकाएदारों पर कसने जा रही शिकंजा।

rktvnews

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में बेहतर सेवा हेतु प्राप्त सम्मान में कंचन शल्य निकेतन के निदेशक डॉ पी सिंह ने जताई प्रसन्नता!प्रकट किया आभार

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वतंत्रता दिवस पर किसानों को श्रद्धांजलि: भारत का आधार बताया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी ने तिरंगा लहराने को बनाया जन-जन का अभियान – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वादों से संबंधित बैठक का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment