RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:समाधान शिविर में डीसी मोनिका गुप्ता ने की जनसुनवाई।

समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनतीं डीसी मोनिका गुप्ता।

जिला में आईं कुल 37 शिकायतें।

लोगों ने सरकार की इस सार्थक पहल को बताया सराहनीय कदम।

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा)08 अगस्त। उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) जिला स्तर पर लघु सचिवालय नारनौल में हर रोज सुबह 9 से 11 तक समाधान शिविर लगाकर लगातार जनसुनवाई कर रहीं हैं। वहीं महेंद्रगढ़ जिला के सभी उपमंडलों में भी निरंतर हो रहे समाधान से आमजन पूरी तरह से आश्वासन नजर आ रहे हैं। सरकार की इस सार्थक पहल को लोगों ने सराहनीय कदम बताया है। वीरवार को जिला महेंद्रगढ़ में कुल 37 शिकायत आई हैं।
डीसी ने बताया कि समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। जो समस्याएं जिला स्तर पर हल होनी है उनके लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से आवश्यक दिशा निर्देश देकर फीडबैक लिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शिविर में प्रतिदिन नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनका समाधान सुनिश्चित करने में जिला प्रशासन का योगदान उल्लेखनीय है।
उन्होंने बताया कि समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब 2 माह से लग रहे समाधान शिविर के द्वारा आम जन की समस्याओं का निर्माण करने में प्रशासन कारगर साबित हो रहा है।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा आईपीएस, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा आईएएस, एसडीएम डा जितेंद्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

बेतिया:राजस्व कार्यों को ससमय नियमानुकूल तरीके से कराएं निष्पादित : जिलाधिकारी

rktvnews

गिरीडीह : नगरपालिका आम चुनाव 2026 के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, (नगरपालिका चुनाव) रामनिवास यादव ने नगर निकायों में चले रहे नाम निर्देशन कार्यों जायजा लिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी।

rktvnews

प्रेस की आजादी और कारोबार करने में सुगमता के एक नए युग की शुरुआत।

rktvnews

परमात्मा को अनन्य बनाना ही भागवत है- आचार्य अरविन्द जी महाराज।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने किया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment