RK TV News
खबरें
Breaking News

आईआईसीसी का नेतृत्व ग़ैर-राजनीतिक और ग़ैर-विवादास्पद व्यक्ति करे: अफ़ज़ल अमानुल्लाह

मज़बूत नेतृत्व की ज़रूरत है आईआईसीसी को: डॉ एम रहमतुल्लाह

नई दिल्ली/तहसीन फात्मा 08 अगस्त।इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर (आईआईसीसी) को बिना किसी विवाद और बिना किसी राजनीति के सुचारू रूप से चलाने के लिए ग़ैर-राजनीतिक और ग़ैर विवादास्पद व्यक्ति की आवश्वयक्ता है। भारत सरकार के पूर्व सचिव और आईआईसीसी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अफ़ज़ल अमानुल्लाह ने इंडिया हैबिटैट सेंटर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आईआईसीसी लम्बे समय से राजनीति का अड्डा बनकर रह गया है। सेंटर के पदाधिकारी निजी स्वार्थ में इतने लीन हैं कि उन्हें समाज और देश की कोई चिंता ही नहीं रह गई है।
अफ़ज़ल अमानुल्लाह ने कहा कि चालीस साल की नौकरी करने के बाद अब वो अपना जीवन देश और समाज के लिए वक़्फ़ कर चुके हैं। आईआईसीसी को बुलंदी पर पहुंचाने के लिए एक पूर्णकालिक अध्यक्ष की ज़रूरत है। वो पूर्णकालिक व्यक्ति एसा हो जिसके पास समय का अभाव न हो और समाजहित में काम करने का जज़्बा भी हो। श्री अमानुल्लाह ने कहा कि आईआईसीसी को समाज को लीड करने की हैसियत में होना चाहिए था। लेकिन कमज़ोर और अयोग्य नेतृत्व के कारण ये इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर आज बदहाली का शिकार है।
टीम अफ़ज़ल अमानुल्लाह के प्रवक्ता और बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टी (बीओटी) के उम्मीदवार डॉ एम रहमतुल्लाह ने कहा कि आईआईसीसी को मज़बूत नेतृत्व की ज़रूरत है जो सेंटर को बुलंदी तक पहुंचा सके। वरिष्ठ पत्रकार और शिक्षाविद् डॉ एम रहमतुल्लाह ने कहा कि पिछले बीस वर्षों से आईआईसीसी में न केवल यथास्थिति बनी हुई है बल्कि आपसी लड़ाई के कारण इस सेंटर की साख भी गिरी है। उन्होंने कहा कि योग्य, अनुभवी, उच्च शिक्षाप्राप्त और ईमानदार नेतृत्व ही आईआईसीसी की खोई हुई शान को वापिस ला सकता है।
सेंटर के पुराने आजीवन सदस्य और पूर्व आईआरएस अधिकारी डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आईआईसीसी के पदाधिकारी ख़ुद को शहंशाहे आलम समझते हैं। सदस्यों के लिए किसी प्रकार की सुविधा नहीं है यहां। डॉ अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि इस सेंटर के माध्यम से पूरी दुनिया में भारतीय इस्लामिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए था लेकिन यहां के पदाधिकारी अपना हित साधने में लगे रहते हैं इसीलिए ये सेंटर दिन प्रतिदिन ख़स्ताहाल होता जा रहा है।
सभा से टीम अफ़ज़ल अमानुल्लाह के बदरुद्दीन ख़ान, कमाल फ़ारूक़ी, अतहर ज़या, सिकंदर हयात ख़ान, सुहैल रफ़त, डॉ परवेज़ हयात आदि ने भी संबोधित किया और इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के हित में टीम अफ़ज़ल अमानुल्लाह को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित मतदाताओं से अपील की।

Related posts

भोपाल में बनेगा राष्ट्रीय मीडिया संग्रहालय।

rktvnews

भोजपुर:दुध को ले उपजे विवाद में दो की हत्या! रायफल, पिस्टल समेत 10 गोली बरामद।

rktvnews

भोजपुर: रामनवमी शोभा यात्रा समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

चतरा:जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी से संबंधित गवर्निंग कमिटि की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: इंटर स्तरीय कड़ारी विद्यालय में ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का समापन।

rktvnews

04 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment