RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने आयोजन को लेकर अधिकारियों को दिए कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश।

RKTVNEWS/रांची (झारखंड) 07 अगस्त।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान रांची में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी 9 एवं 10 अगस्त 2024 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखण्ड आदिवासी महोत्सव सम्पूर्ण गरिमा और भव्यता के साथ मनाया जाय। महोत्सव में पहुँचने वाले सभी आगंतुकों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सांस्कृतिक समारोह स्थल में आगंतुकों के बैठने की पूरी व्यवस्था हो। साज-सज्जा तथा भव्यता में कोई कमी न रहे इस हेतु पूरी तैयारी एक बेहतर प्लानिंग के साथ करें।
ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ नये कलाकारों को भी अवसर मिले
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झारखंड की समृद्ध कला, संस्कृति को प्राथमिकता के तौर पर शामिल करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की भव्यता झारखंड के कला-संस्कृति पर केंद्रित हो यह सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन के दौरान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान परिसर में लगे पेड़-पौधों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखें। मौके पर विभागीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कार्यक्रम के दौरान समारोह स्थल पर लगे एक भी पेड़-पौधों को नुकसान न पहुंचे इस निमित्त पूरी तत्परता के साथ विशेष ध्यान रखा जा रहा है। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्य समारोह में आयोजित कल्चरल प्रोग्राम में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता के तौर पर मौका दें।
बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, राज्य के आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा एवं उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

वाराणसी:लोकभाषा काशिका है संसार की सबसे प्राचीन मातृभाषा,सरंक्षण की है दरकार।

rktvnews

छत्तीसगढ़:इंदिरा कला संगीत विवि की कुलपति ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

कोयला मंत्रालय द्वारा इंद्रप्रस्थ पार्क, सराय काले खां में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

rktvnews

भोपाल:थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों के निःशुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए एनएचएम एवं मेदांता फाउंडेशन के मध्य एमओयू।

rktvnews

इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर भारतीय मुसलमानों की आवाज़ बने : अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

भोजपुर : ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से ब्लास्ट! विद्युत आपूर्ति बाधित।

rktvnews

Leave a Comment