RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संकुल स्तरीय मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन ग्राम बंदरचुआँ में हुए शामिल।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)06 अगस्त।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुआँ में संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक सम्मेलन में शामिल हुए और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर शिक्षकों से चर्चा की। बैठक में बंदरचुआं स्कूल के शिक्षक, बच्चे और पलकों से मुख्यमंत्री श्री साय ने विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय भी मौजूद रही। स्कूल में बच्चों ने प्रदर्शनी लगाई थी जिसका अवलोकन मुख्यमंत्री ने किया। बच्चों ने शिक्षा डिजिटल एप्प के संदर्भ में मुख्यमंत्री श्री साय को विस्तृत जानकारी दी। बच्चों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने बच्चों को अच्छी पढ़ाई के साथ खेल और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भी शामिल होने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के शैक्षणिक विकास और स्कूलों के माध्यम से मिल रही शिक्षा की गतिविधियों के साथ ही ग्राम के विकास की बात करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

इंदौर:ड्राय-डे पर आबकारी विभाग द्वारा 32 प्रकरण दर्ज- 67 हजार रुपये की शराब जप्त।

rktvnews

सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘‘वायदे से ज्यादा‘‘ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन।

rktvnews

भोजपुर: पूर्व सैनिकों की मासिक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय लोजपा छोड़ लोजपा रामविलास में शामिल हुए दर्जनों कार्यकर्ता।

rktvnews

शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’।

rktvnews

परमाणु ऊर्जा भारत के नेट जीरो लक्ष्य के लिए महत्वपूर्ण है और बड़े विस्तार की योजना है: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

Leave a Comment