RK TV News
खबरें
Breaking News

युवक की करंट लगने से मौत परिजनों संग देर रात तक सदर अस्पताल में डटे रहे जाप नेता रघुपति यादव।

जिलाधिकारी से बात कर रात 12 बजे कराया पोस्टमार्टम।बिजली विभाग से की मुआवजे की मांग।

आरा/ भोजपुर( अनिल सिंह)13मार्च।कल दिनांक 12मार्च23 को बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी दीनदयाल यादव के 30 वर्षीय पुत्र वीर बहादुर यादव की मौत संध्या समय खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से हो गई। इस घटना की खबर पाते ही जन अधिकार पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व बड़हरा विधान सभा प्रत्याशी रघुपति यादव तत्काल हमेशा की तरह परिजनों को सहानुभूति प्रदान करने और अपने स्तर से सदर अस्पताल आरा में अस्पताल प्रशासन से मिल परिजनों को विभागीय प्रक्रिया में किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े इसके लिए देर रात तक सदर अस्पताल आरा में डटे रहे और जिलाधिकारी भोजपुर से दूरभाष से बात कर रात के 12 बजे मृतक का पोस्टमार्टम करा शव को उनके परिजनों संग उनके गांव भेजा।रघुपति यादव ने इस घटना के संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर परिजनों को मुआवजा देने के की मांग की साथ ही मृतक के आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना भी की।

Related posts

मध्यप्रदेश:संगीत का मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान : राज्यपाल

rktvnews

नारनौल:मतगणना को लेकर आरओ एवं डीसी मोनिका गुप्ता ने ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी 9 विस क्षेत्रों के एआरओ की बैठक।

rktvnews

क्वालिटेस्ट बना क्वालिटीएआई : एंटरप्राइज़ AI के हर चरण पर भरोसेमंद एश्योरेंस और इंजीनियरिंग साझेदारी।

rktvnews

भोजपुर:ऐतिहासिक महराजा कालेज में प्राचार्या प्रो कनकलता ने फहराया तिरंगा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

रामगढ़:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नमामि गंगे योजना के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment