RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री ने हरेली पर्व पर गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का किया अभिषेक।

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)04 अगस्त।छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व “हरेली” पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी धर्मपत्नि कौशल्या साय के साथ आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया। कृषि कार्य में प्रयुक्त होने वाले नांगर, रापा, कुदाल व कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा-अर्चना कर हरेली त्योहार का शुभारंभ किया। इस मौक़े पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के किसानों समेत छत्तीसगढ़वासियों की ख़ुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। पशुधन संरक्षण के संदेश के साथ मुख्यमंत्री ने गाय व बछड़े को लोंदी और चारा खिलाया।

Related posts

गढ़वा:“रोज़गार आपके द्वार” – युवाओं के लिए सुनहरा अवसर।

rktvnews

भोपाल:समाज में साहित्य लोकमानस तक पहुँचना चाहिए: कैलाश शर्मा

rktvnews

दुर्घटना में घायल व्यक्ति के बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे रघुपती यादव।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब निर्माण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर जिला स्वास्थ्य समिति ने अवॉर्ड समारोह आयोजित किया।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में मतगणना प्रक्रिया का ड्राई रन संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment