RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:डीएमएफटी से संबंधित योजनाओं की समीक्षा।

ग्राम सभा से पारित योजनाओं की सूची उपलब्ध कराएं।

प्राप्त सूची के अनुसार शत प्रतिशत योजनाओं के प्राकलन उपलब्ध कराएं:पवन कुमार मंडल

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)03 अगस्त।समाहरनालय स्थित सभा कक्ष में उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद, वित्तीय वर्ष 24-25 सेक्टर वाइज ग्राम सभा से योजनाओं को पारित की स्थिति, अनुसंशित योजनाओं को ग्राम सभा से पारित कराने की स्थिति एवं योजनाओं के प्राकलन तैयार कराने, प्रखंडों से भूमि प्रतिवेदन, वित्तीय वर्ष 23-24 में ग्राम सभा से पारित योजनाओं की प्राथमिकता सूची प्राप्ति को लेकर पंचायती राज पदाधिकारी सह डीएमएफटी ट्रेजरर, सभी प्रखंड व अंचल अधिकारी, कार्यकारी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता के साथ समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में कार्यकारी एजेंसी से प्राप्त विकास योजनाओं की सूची के अनुसार अभी तक कितने योजनाओं का प्राकलन तैयार की गई है से संबंधित क्रम वार जानकारी ली गई। उन्होंने कहा आने वाले गुरुवार को इसकी फिर से समीक्षा की जाएगा उससे पूर्व प्राप्त सूची के अनुसार शत प्रतिशत योजनाओं का प्राकलन बना लें जिससे जल्द से जल्द विकास योजनाओं को धरातल पर लागू किया जा सके। वहीं स्किल सेंटर व आंगवारी भवन निर्माण के लिए सभी संबंधित अंचल अधिकारी को भूमि रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। आगे कहा ग्राम सभा से पारित विकास योजनाओं के प्राथमिकता सूची भी उपलब्ध कराएं। अबुआ आवास योजना के मामले में लापरवाही या धीमी कार्यशैली देखी जाती है तो संबंधित के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

भोजपुर: आम जनमानस में राष्ट्रीयता के भाव को विकसित करने हेतु हर वर्ष प्रतियोगिता होती है आयोजित: प्रो डॉ जया जैन

rktvnews

उत्तराखंड:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु ने बैठक ली।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

सवाल बरसों से खराब हाई मास्टर लाइट का!शहर को जगमग बनाने में प्रयास जारी: महापौर इन्द्रू देवी

rktvnews

मध्यप्रदेश:कलेक्टर ने जनसुनवाई में आवेदनों के निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री का पारंपरिक ऐल्सा रोटी से तुलादान कर किया गया आत्मीय स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment