RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:समाधान शिविर में आईं 42 शिकायतें।

90 दिन का कार्य वेरीफाई होने पर डीसी का धन्यवाद करने पहुंचे मजदूर।

ज्यादातर मामलों का मौके पर हो रहा निराकरण : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

RKTVNEWS/नारनौल(हरियाणा )02 अगस्त। उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर लगाए जा रहे समाधान शिवरों में आमजन की शिकायतों पर एक्शन लिया जा रहा है। हर रोज विभागों से एक्शन टेकन रिपोर्ट ली जा रही है जिसके आधार पर जिला स्तर पर रिपोर्ट तैयार करके मुख्यालय जाती है। ज्यादातर मामलों का मौके पर निराकरण हो रहा है। डीसी आज लघु सचिवालय में समाधान शिविर में जनसमस्याएं सुन रही थी। आज सभी उपमंडलों में कुल 42 शिकायतें आईं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा भी मौजूद थे।
समाधान शिविर में नारनौल से आए अशोक कुमार, कैलाश चंद, लक्ष्मी नारायण, संतोष व ओमप्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से कामगारों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चल रही है। इसके लिए 90 दिन का कार्य विभाग द्वारा वेरीफाई करना होता है। आज समाधान शिविर में उपायुक्त के आदेश पर उनका 90 दिन का कार्य वेरीफाई हो चुका है। अब वह हरियाणा सरकार की योजनाओं का फायदा उठा सकेंगे। इसके लिए उन्होंने डीसी का धन्यवाद किया।
उपायुक्त ने लोगों से आह्वान किया है कि वे परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने के लिए झूठा एफिडेविट ना दें। यह मामला गंभीर है। कुछ लोग 4-5 लाख रुपए की हर साल आईटीआर भरते हैं और यहां समाधान शिविर में एक लाख रुपए वार्षिक आय दिखाने के लिए आ रहे हैं। यह गलत है।
उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविरों को लगाने का मुख्य उद्देश्य एक ही जगह लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। सभी विभागों के अधिकारी हर रोज उपमंडल स्तर पर सुबह 9 से 11 बजे तक शिकायतें सुनते हैं।
वहीं अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में पहचान पत्र से संबंधित कार्य किए गए यहां पर भी लोगों के मौके पर ही काम किए गए।
इस मौके पर एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

गिरिडीह:राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आयोजित गिरिडीह आउटडोर स्टेडियम में विभिन्न खेलों के साथ कार्यक्रम का आज अंतिम दिन।

rktvnews

छत्तीसगढ : दर्री गांव से टाटा स्टील में मैनेजर तक का सफर।

rktvnews

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने अपने टर्म प्लान- आईप्रोटेक्ट स्मार्ट पर महिलाओं के लिए की 15% आजीवन छूट की पेशकश।

rktvnews

बक्सर:विश्व आद्रभूमि दिवस पर गोकुल जलाशय पर आधारित फोटोग्राफी प्रतियोगिता का डीएम ने दिया निर्देश।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय फल एवं सब्जी प्रदर्शनी-2025 का आयोजन।

rktvnews

माँ ब्रम्हचारिणी:नवरात्रि के दूसरे दिन है भगवती मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान।

rktvnews

Leave a Comment