RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

पत्नी ने अपने पति के खिलाफ थाने में दर्ज कराई एफआईआर।

बच्चों के भविष्य को लेकर जताई चिंता,शराबबंदी में  भी ठेकेदार पति करता है शराब का सेवन।

RKTV NEWS/(अनिल सिंह)12 मार्च। पत्नी ने अपने पति के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करा सुरक्षा की मांग की।मामला पटना के राजीव नगर थाने का है,जहां राजीव नगर रोड नo 17 में अपने पति व बच्चों के साथ रहने वाली कुमारी स्वाति ने राजीव नगर थाने में अपने पति अमोद कुमार पिता लक्ष्मी भगत के खिलाफ दिनांक 11 मार्च 23 को एक शिकायत दर्ज कराई है।जिसमे आए दिन हो रहे झगड़ों का जिक्र करते हुए स्वाति ने लिखा है की 11 मार्च को भी सुबह 8 बजे उनके पति अमोद कुमार मोबाइल फोन को लेकर उपजे विवाद के कारण उनसे लड़ाई झगड़ा करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे साथ ही स्वाति ने लिखा है की बिहार में शराब बंदी के बाद भी उनके पति आए दिन शराब पीकर उनसे और उनके बच्चों के साथ मारपीट किया करते है,और जान से मारने की धमकी देते रहते है जिस कारण उनके बच्चों का भविष्य अधर में जाता दिख रहा है और वो खुद भी मानसिक प्रताड़ना से गुजर रही है। इन्ही मुश्किलों को झेलते हुए स्वाति ने इस संबंध में थाने में सुरक्षा की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है की स्वाति के पति अमोद कुमार एक सरकारी ठेकेदार है।

Related posts

बागपत:100 दिवसीय सघन टीबी अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

सारण:छपरा एवं सोनपुर आयोजना क्षेत्र के सुनियोजित विकास पर होगी सार्थक पहल – जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर: दक्ष कैरियर स्कूल में आयोजित” प्रेरणा” कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने की शिरकत।

rktvnews

डॉ सत्यवान सौरभ और प्रियंका सौरभ प्रेस क्लब द्वारा सम्मानित।

rktvnews

भोपाल:सामाजिक न्याय मंत्री कुशवाहा ने नशामुक्ति केंद्रों की जाँच के दिये निर्देश।

rktvnews

ग्वालियर:लोकतंत्र के महापर्व में मतदान सम्पन्न कराकर लौटे मतदान दल।

rktvnews

Leave a Comment