RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ज्ञान ज्योति नटखट ज़ोन में सावन और ग्रीन डे पर बच्चों का प्रदर्शन अद्भुत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जुलाई।30जुलाई को ज्ञान ज्योति नटखट ज़ोन में सावन और ग्रीन डे का हर्षोल्लास आयोजन हुआ।इसका उद्देश्य था नन्हे-मुन्ने छात्रों को सांस्कृतिक परंपराओं और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना।बच्चों ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए, हरे फलों, हरी सब्जियों और भगवान शंकर जी के वेश में स्कूल में भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों और बच्चों की उत्साही भागीदारी ने स्कूल के वातावरण को और भी खुशनुमा बना दिया।
ज्ञान ज्योति नटखट ज़ोन की प्रधानाचार्या,सीपी जैन, ने छात्रों पर गर्व और शिक्षकों के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। सीपी जैन ने कहा, “हम अपने छात्रों को व्यावहारिक शिक्षा और लर्निंग बाय डूईग के माध्यम से पढा रहे हैं, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित है।सावन माह का यह उत्सव सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरणीय जागरूकता पर सबको खूबसूरती से मिलाता है।” कार्यकम के सफलता हेतु अरिहंत बिजय जैन और जिनवाणी जैन ने सहयोग किया।
आयोजन को छात्रों और शिक्षकों के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया जिनमें सोनाली, सिमरदीप, प्रिया, ऋषिधा, प्रियन्का, स्वेता रंजन, सरिता,जाया और दिव्या के साथ साथ अभिभावक भी शामिल हैं।आयोजन में अथर्व, शानविका, अर्चिशा, आरोही, सुमेद, अभिजीत, अभिज्ञान, नव्या, आव्या, शुभी, ओजस्वी आदि छत्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Related posts

बक्सर: बिहार के मुख्य सचिव की विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी रहे शामिल।

rktvnews

म.प्र. में निवेश की अनंत संभावनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रेस क्‍लब सिवनी ने पेश की मिसाल।

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर में मनाया गया बाबा साहब का 70वां महापरिनिर्वाण दिवस।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर और रंगोली की प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

रसों का महासंगम: आज ओज, व्यंग्य और मोहब्बत की मखमली शायरी से महकेगा वीर कुंवर सिंह स्टेडियम।

rktvnews

Leave a Comment