RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :शोधार्थियों के लिए शोध कार्य संबंधित कार्यशाला का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जुलाई।30जुलाई को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में शोधार्थियों के लिए शोध कार्य संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर लतिका वर्मा ने किया। कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉक्टर सादिया हबीब स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग, महिला कॉलेज आरा, की विभागाध्यक्ष स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर प्रियंका पाठक ने विस्तृत रूप से शोधार्थियों को सिनॉप्सिस बनाने की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शोधार्थियों को सिनॉप्सिस लेखन के बारे में जरूरी जानकारी देने था।साथ ही समसामयिक और प्रासंगिक शोध क्षेत्र की तरफ इंगित करना भी था। शोधार्थियों को अपने सिनॉप्सिस को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए ।शोधार्थियों से उनके शोध टॉपिक पर भी बात की गई। और उन्हें बेहतर बनाने और सुधार के सुझाव दिए गए। इस कार्यशाला में विभाग के शिक्षक डॉ लाल बाबू सिंह , प्रो यशवंत कुमार, प्रो मंजू सिंह, डॉक्टर सादिया हबीब ,डॉक्टर प्रियंका पाठक, डॉक्टर स्मिता सिंह, डॉक्टर कंचन कुमारी आदि ने अपने-अपने सुझाव दिए। धन्यवाद ज्ञापन प्रो यशवंत कुमार ने किया ।मनोविज्ञान विभाग के नीरज कुमार ,धर्मनाथ केसरी, दरोगा सिंह,एवं रिंकी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विभागाध्यक्ष प्रो लतिका वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला शोधार्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण और लाभदायक रहा। इससे सिनॉप्सिस लिखने में काफी सुविधा होगी।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने परिवार संग मनाई पारंपरिक रूप से दीपावली।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व 2023 की तैयारी को लेकर गंगा घाटों का किया निरीक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय वसंतोत्सव का समापन।

rktvnews

व्यंग्य:बंटेंगे तो कटेंगे, एक हैं तो सेफ हैं🤪

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की।

rktvnews

गिरीडीह:जिला पर्यटन संवर्द्धन परिषद् की शासी निकाय की बैठक संपन्न, पर्यटन स्थलों के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर।

rktvnews

Leave a Comment