RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सहारा निवेशकों के मामले को सदन में उठाया।

फाइल फ़ोटो

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं से ऋण एवं अनुदान सहायता सहित एनटीए और यूजीसी के सवालों के लिए भी आवाज की बुलंद।

आरा /भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 जुलाई।आरा लोकसभा सांसद सुदामा प्रसाद ने मानसून सत्र के दौरान अतारांकित प्रशन मे सहारा निवेशकों, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं से ऋण एवं अनुदान सहायता सहित एनटीए और यूजीसी का सवाल उठाया।
देश के लाखों छोटे निवेशकों का पैसा फसा हुआ है। जो अपने बेटों बेटियों के पढ़ाई लिखाई, शादी व्याह तथा जीवन के गंभीर स्थिति में सहयोग के लिए किया था। लेकिन उन सभी निवेशकों का पैसा नही वापस हुआ। जबकि देश के गृह मंत्री द्वारा घोषणा भी की गईं थी।
सहारा की विभिन्न निवेश स्कीमों के निवेशक जो समाज के गरीब वर्गों से आते हैं, उनके मेहनत का निवेश किया गया पैसे का रिफंड (धनवापसी) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के ।। वर्ष उपरांत भी आज तक नहीं दिया जा सका है।
इस परिप्रेक्ष्य में सांसद द्वारा सहकारिता मंत्रालय से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में ना तो रिफंड नहीं मिल पाने के कारण बताए गए है और ना ही रिफंड की कोई समय सीमा तय की गयी है।

एनटीए परीक्षा में हो रहे धांधली से देश के लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में है।

अतारांकित प्रश्न संख्या. 961 में पूछा गया कि सहारा-सेबी विवाद के कारण लाखों छोटे निवेशकों का पैसा वर्षों से सहारा में फंसा हुआ है क्या सरकार ने सहारा में फंसे पैसे को वापस करने का निर्णय लिया है, यदि हां, तो सरकार द्वारा इस संबंध में क्या कदम उठाए गए हैं तथा सहारा इंडिया के खाताधारकों की संख्या कितनी है तथा खातों में कितनी धनराशि जमा है
अतारांकित प्रश्न संख्या 974 में पूछा गया कि जनवरी 2004 से अब तक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं (आईएफआई) से प्राप्त ऋण और अनुदान सहायता द्वारा राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर समर्थित विकास परियोजनाओं और योजनाओं का परियोजना से सम्बंधित था।
अतारांकित प्रश्न संख्या-1141 में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)पर प्रश्न पूछा गया।सरकार द्वारा सही जावाब नही मिलने और मिले उत्तर पर सांसद द्वारा कोई बात रखने का समय नही देने के कारण। नियम 55 के अनुसार आधे घण्टे का विशेष चर्चा का मांग किया गया है।

Related posts

18 मई कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

रायपुर : दो पीढ़ियों का सपना हुआ साकार, कमार परिवारों की बदली जिंदगी।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 पर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु की अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 अप्रैल 25

rktvnews

भोजपुर: बाढ़ पर बेबाक हुई सोनाली,कहा नाव की कमी हो पूरी और बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान करे सरकार।

rktvnews

ग्वालियर:रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ सिंध नदी के कैंथोदा घाट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई,सात पण्डुब्बियाँ व एक एलएनटी मशीन जब्त।

rktvnews

Leave a Comment