RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित राजद नेताओं पर छापा राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित: माले

अघोषित आपातकाल से गुजर रहा है देश- कुणाल

RKTV NEWS/(अनिल सिंह)10 मार्च। भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमति राबड़ी देवी के आवास पर विगत 7 मार्च और आज सुबह से ही दिल्ली सहित राजद नेताओं के अन्य ठिकानों पर जारी सीबीआई का छापा विशुद्ध रूप से राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है. हमारी पार्टी सीबीआई-ईडी के जरिए भाजपा द्वारा विपक्ष को आतंकित करने की इस तरह की कार्रवाइयों की निंदा करती है।उन्होंने कहा कि बिहार में जब से भाजपा सरकार से बाहर हुई है, वह महागठबंधन सरकार को अस्थिर व बदनाम करने की लगातार कोशिशें कर रही हैं. हाल ही में तमिलनाडु में हिन्दी पट्टी के प्रवासी मजदूरों की हत्या की झूठी खबरों को प्रचारित-प्रसारित करने के पीछे भी भाजपाइयों का ही हाथ था. और यही भाजपाई बिहार विधानसभा के अंदर प्रवासी मजदूरों के पक्ष में बड़ी-बड़ी बातें बोल रहे थे. जबकि हम केंद्र सरकार से बार-बार प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग करते रहे हैं, जिसे भाजपा सरकार ठुकराती रही है।उन्होंने आगे कहा कि नौकरी के बदले लालू प्रसाद व उनके परिवार को दिए गए तथाकथित जमीन घोटाले में सीबीआई अबतक कई बार छापा मार चुकी है, लेकिन उसके हाथ कुछ भी नहीं लगा है. इससे जाहिर होता है कि ये कार्रवाइयां विशु़द्ध रूप से भाजपा के इशारे पर की जा रही राजनीतिक कार्रवाइयां हैं।.इसके पूर्व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी इसी तरह निशाना बनाया गया. देश अघोषित आपातकाल से गुजर रहा है. भाजपा के इस फासीवादी कुचक्र को तोड़ने के लिए विपक्ष की सभी ताकतों को मुस्तैद रहना होगा और एक व्यापक एकता का निर्माण करना होगा.

Related posts

स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजित।

rktvnews

इंदौर जिले के कृषक गुजरात में जाकर सीखेंगे बागवानी के नये गुर,53 कृषकों का दल 5 दिवसीय भ्रमण सह प्रशिक्षण के लिए हुआ रवाना।

rktvnews

नारनौल:बस चालक व परिचालकों के लिए अब उपमण्डल व तहसील स्तर पर भी बनेंगे फर्स्ट एड सर्टिफिकेट,डीसी मोनिका गुप्ता के समक्ष स्कूल संचालकों ने उठाई थी मांग।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ शिवकुमार स्वामीगलु को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

चतरा:दीदियों की खेती, आमों की खुशबू और गांवों की आवाज़:लावालौंग की ओर प्रशासनिक यात्रा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 जनवरी 26

rktvnews

Leave a Comment