RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: कस्तूरबा गांधी बालिका मध्य विद्यालय में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 जुलाई।आज उप विकास आयुक्त, भोजपुर के निर्देशानुसार कस्तूरबा गांधी बालिका मध्य विद्यालय, न्यू पुलिस लाइन, आरा में आवासित बालिकाओं के लिए एक दिवसीय मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में आवासित दिव्यांग बालिकाओं की चिकित्सीय जांच के साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र के ऑनलाइन एंट्री हेतु आवश्यक दस्तावेज एकत्रित किया गया। जिसके आलोक में बालिकाओं का UDID एक पक्ष में निर्गत किया जायेगा।
उक्त UDID कार्ड प्राप्त करने वाली बालिकाओं को बिहार सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के तहत विभिन्न लाभ दिए जायेंगे। इस कैंप के सफल आयोजन हेतु बुनियाद केंद्र द्वारा संचालित MTV Van का प्रयोग आवश्यक जांच हेतु किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, डीपीओ सर्व शिक्षा, चिकित्सा पदाधिकारी एवम अन्य पदाधिकारी/कर्मीगण उपस्थित थे।

Related posts

इलाज के नाम पर मरीजों का शोषण और लापरवाही करने वाले निजी क्लीनिक के चिकित्सकों पर हो कार्रवाई:राहुल कुमार

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच से होगा भोजपुरिया जनांदोलन का शंखनाद।

rktvnews

हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी अमर है : मुख्यमंत्री

rktvnews

कालाजार से बचाव हेतु छिड़काव प्रशिक्षण डॉक्टर के एन सिन्हा द्वारा दिया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मॉरीशस में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने पर प्रसन्नता व्यक्त की

rktvnews

इसे कहते हैं सेना को युद्ध की भट्टी में झोंकना!

rktvnews

Leave a Comment