RK TV News
खबरें
Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय आरा द्वारा महिला दिवस सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित।

4 से 11 मार्च तक चलाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत किया गया आयोजन।

आरा/ भोजपुर (अनिल सिंह)10 मार्च। आज दिनांक 10.03.2023 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के तत्वाधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में भोजपुर जिले के ग्राम पंचायत महुली तथा बसंतपुर में दिनांक 4 मार्च से 11 मार्च तक चलाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव मिथिलेश कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर ग्रामपंचायत के विभिन्न वार्डो से आई महिलाओं के प्रति सम्मान ,प्रशंसा और प्रेम प्रगट करने हेतु महिलाओं के आर्थिक ,राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष में उत्सव के तौर पर यह मनाया जा रहा है। आगे उन्होंने बताया की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने राष्ट्रीय महिला आयोग का गठन सन 1990 में किया था। जिसका कार्य महिलाओं को प्रभावित करने वाले सभी नीतिगत मामलों पर सरकार को सलाह देने का काम तथा उसकी सुरक्षा संवैधानिक अधिकार दिलाने और उनके सामाजिक आर्थिक विकास की गति को बढ़ाने का काम करती है। इसके साथ उन्होंने महिलाओं से संबंधित कानूनी बात भी बताई तथा उपस्थित सभी महिलाओं को इस कार्यक्रम में अपना संबोधन व्यक्त करने को कहा गया और बहुत सी महिलाओं ने अपनी अपनी बातें रखी। इस बैठक में महुली पंचायत के मुखिया उदय सिंह ,सरपंच सुनील कुमार सिंह, सचिव रंजय कुमार एवं बसंतपुर पंचायत के मुखिया सुजीत कुमार सरपंच बुधुदेव सिंह, सदस्य आशुतोष कुमार के साथ पंचायत समिति सहित सैकड़ों महिलाओं के साथ अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:देश और प्रदेश की उन्नति में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण शिक्षित और समृद्ध प्रदेश के निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 फरवरी 24

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने दानरो नदी का किया निरीक्षण, नदी में कचरा डंप करने को बताया खेदजनक।

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी ने किया ई0वी0एम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण।

rktvnews

रॉयल नेवी के युद्धपोत एचएमएस स्पाई की कोच्चि यात्रा।

rktvnews

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा रेल परिचालन की समीक्षा, विशेष गाड़ियों के संचालन के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment