RK TV News
खबरें
Breaking News

अधिवक्ताओं के हक और सम्मान की लड़ाई निरंतर रहेंगी जारी : विद्या निवास सिंह

मेरी लड़ाई किसी जाति विशेष से नही वरन एसोसिएशन में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अधिवक्ताओं के हित को लेकर है : विद्या निवास सिंह

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 24 जुलाई। बीते 22 जुलाई को हुए आरा बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के रूप में खड़े एसोसिएशन के पूर्व सचिव रहे विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है की मेरी लड़ाई किसी जाती विशेष को लेकर नही है। मेरी लड़ाई सभी सम्मानित अधिवक्ताओं के हक की लड़ाई है और एसोसिएशन की गरिमा को बचाने की है। जो निरंतर जारी रहेंगी।उन्होंने अधिवक्ता हित एवं एसोसिएशन की गरिमा को बचाए रखने के लिए दिए गए अपने पक्ष में सभी सम्मानित अधिवक्ताओं के मत के प्रति आभार प्रकट करते हुए एसोसिएशन में चल रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम को जारी रखने में मिले सहयोग के रूप में दिए गए मत के प्रति वरिष्ठ अधिवक्ताओं को नमन किया है वही युवा अधिवक्ताओं के प्रति अपने आभार को प्रकट किया है।
अधिवक्ता दीपक सिंह ने कहा है की भ्रष्टाचार और राशि घोटाला के विरुद्ध दिए गए वरिष्ठ और विद्वान अधिवक्ताओं का विश्वास मत जाया नही जायेगा बल्कि दुगुनी ताकत के साथ अधिवक्ताओं के हित का हनन और व्याप्त भ्रष्टाचार को एसोसिएशन से खत्म करने की उनकी मुहिम जारी रहेगी।
अधिवक्ता द्वारा बताया गया की बीते चुनाव में विजेता प्रत्याशी राकेश कुमार मिश्रा को 532,निकटम प्रतिद्वंदी मनलाल सिंह को 528 और मुझे 408 मत प्राप्त हुए।

Related posts

रायपुर : छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति से लाभान्वित हुए युवा उद्यमी।

rktvnews

दरभंगा:जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर डीएम ने किया माल्यार्पण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त द्वारा विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर प्रशासनिक इंतजामों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

rktvnews

भारत-ब्रिटेन के बीच नई दिल्ली में 12वीं आर्थिक एवं वित्तीय वार्ता (ईएफडी) आयोजित हुई।

rktvnews

नारनौल:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने ली राजनीतिक दलों की बैठक।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में उमंग-2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment