RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी जीवन सुरक्षित रहेंगे :डीपीओ अमित कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जुलाई। सोमवार को जिला गंगा समिति भोजपुर के द्वारा गंगा ग्राम में चलाए जा रहे विशेष अभियान एक पौधा मां के नाम के तहत बड़हरा प्रखंड के सरैया बाजार पर स्थित हाई एजुकेशन सेंटर संस्थान के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आज 1000 से अधिक छायादार और फलदार पौधे छात्र छात्रों के बीच में वितरित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हाई एजुकेशन सेंटर के शिक्षक एम एस सर के द्वारा की गई ।कार्यक्रम के अतिथि के रूप में अमित कुमार सिंह जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति भोजपुर,भीम कुमार आई टी सी जिला समन्वयक आरा बक्सर उपस्थित रहे। जिला परियोजना अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और क़ुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से फल-फूल सब्ज़ियां लकड़ी और अनाज कपड़ा ,दवा,के साथ-साथ शुद्ध जीवनदायिनी ऑक्सीज़न और र जलवायु परिवर्तन से जल भी मिलता है। जिसके बिना जीवन की कल्पना ही बेकार है।भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को पूजा जाता है। लेकिन आज इसे काटकर समाप्त किया जा रहा है।
बढ़ती आबादी की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए वृक्षों को काटा जा रहा है।देश में वन क्षेत्रफल 19.2 फ़ीसद है जो बहुत ही कम है। इससे पर्यावरण के सामने संकट खड़ा हो गया है। घटते वन क्षेत्र को राष्ट्रीय लक्ष्य 33.3 फ़ीसद के स्तर पर लाने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा वृक्ष लगाने होंगे। इस मौके पर कोचिंग के शिक्षक संचित कुमार ,एम डी इमामी दिन ,राधिकेश कुमार ,निशा सिंह ,इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदन कुमार सिंह,मनीष कुमार सिंह,साजिद अली,शाहील सिंह ,आशीष कुमार काजल कुमारी,करिश्मा कुमारी इत्यादि।

Related posts

चतरा:जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

पटना:अभय अमन का वार्षिक आमसभा हर्षोल्लास संपन्न।

rktvnews

मंत्री परिषद की बैठक में 14 एजेंडों पर लिए गए निर्णय।

rktvnews

केंद्र के विरुद्ध फैसला सुना सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया वन चैनल के प्रसारण पर लगी रोक हटाई।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को विद्यालयों को गोद लेने के दिए निर्देश,कहा आदर्श विद्यालय के रूप में करें विकसित।

rktvnews

एनडब्ल्यूडीए सोसायटी की 38वीं वार्षिक आम बैठक और नदियों को जोड़ने के लिए विशेष समिति (एससीआईएलआर) की 22वीं बैठक का नई दिल्ली में आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment