RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: इलाजरत सब्जी विक्रेता की मौत पर लोगो ने किया सड़क जाम।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)22 जुलाई। सब्जी विक्रेता सहजाद की मौत से गुसाये बिन्दटोली के वासियों ने सिंडी गेट के पास सड़क पर उतर कर रोड जाम कर दिया।
ज्ञात हो कि सब्जी विक्रेता दुकान बंद करने के बाद 16 जुलाई 2024 की शाम घुमने निकला था इसी बीच उस पर हमला हुआ और आरा सदर अस्पताल से पुलिस द्वारा उसके परिवार को सूचना दी गयी की वह घायल अवस्था मे सदर अस्पताल मे है.इसके बाद घर वाले सदर अस्पताल पहुंच कर उसके इलाज मे लगे गये।
सब्जी विक्रेता का बेहतर इलाज पटना के एक नीजी क्लिनिक मे चल रहा था जहा उसकी मौत हो गयी।
सब्जी विक्रेता के उपर हमले का एक लिखित आवेदन पुलिस को परिजन पहले ही दे चुके थे पर इस घटना का उदभेदन करने मे पुलिस की लापरवाही से परिजन सहित मुहल्लावासी क्रोधीत थे जिससे आक्रोशित मुहल्ला वासियों ने सड़क जाम कर दिया।
सड़क जाम स्थल पर कुछ देर बाद पहुंचे भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन सब्जी विक्रेता के उपर जानलेवा हमले की घटना का उदभेदन शीघ्र करे तथा सभी दोसियों को शीघ्र पुलिस गिरफ्तार करे।
भाकपा माले नेता ने कहा कि हद तो तब हो गयी की घायल अवस्था मे सदर अस्पताल पहुंचे सब्जी विक्रेता के जख्म पर मरहमपट्टी और टांका देने के बाद सदर अस्पताल का डॉक्टर बगैर पर्ची पर किसी भी प्रकार का दवा न लिख. बोल दिया की बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाइए।
भाकपा माले नेता ने कहा कि यह इलाज के प्रति आरा सदर अस्पताल मे उस समय कार्यरत डॉक्टर ने घोर लापरवाही की है इस लिए इस मौत का जवाबदेह बनाते हुए प्रशासन उस पर कड़ी कार्रवाई करे।
भाकपा माले नेता की मोबाइल से इस संबंध मे आरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी और सिंडी गेट पर मौजूद थाना प्रभारी से उक्त डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की गयी.
सदर अनुमंडल पदाधिकारी के बात पर लोगों ने जाम को हटा लिया जिसमे उन्होंने वादा किया की पारिवारिक लाभ आरा बीडीओ के छुट्टी से आते ही दे दिया जाएगा।
सड़क जाम स्थल पर बडी़ संख्या मे मुहल्ला वासियों के साथ भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी, वार्ड पार्षद जाकिर हुसैन,फैज अहमद, मोनू सिंह,सगीर,कल्लू,राजद नेता एकराम आलम, राजद नेता सोनू यादव सहित बड़ी संख्या मे महिला /पुरुषों मौजूद थे.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने अपने ब्यान मे इस घटना पर दूख प्रकट करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी और डॉक्टर की लापरवाही पर जांचो करा कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जाम हमने के बाद सब्जी विक्रेता के शव का पोस्ट मार्टम कराया गया।

Related posts

10अप्रैल,कोविड-19 अपडेट

rktvnews

भोजपुर:भाजपा युवा मोर्चा ने जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया को किया सम्मानित।

rktvnews

देश भर के नागरिकों के लिए राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम 2.0 खोला गया:डॉ. एल. मुरुगन

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 नवंबर 25

rktvnews

भोजपुर में बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री की जन सभा को ले एनडीए की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment