RK TV News
खबरें
Breaking Newsकलाधार्मिकमनोरंजनराष्ट्रीय

बक्सर के जगदरा गांव में पारंपरिक और प्राकृतिक रूप से मनाई गई होली।

बक्सर/भोजपुर (अनिल सिंह) 9 मार्च,बदलती दुनिया में आज जहां एक तरफ लोग अपनी त्योहारों की संस्कृति और परम्पराओं से दूर होते दिख रहे है वही बक्सर जिले और प्रखंड के अंतर्गत आने वाले सोनवर्षा पंचायत स्थित जगदरा गांव के लोग अपनी संस्कृति और परम्पराओं की नीव को मजबूती से पकड़े हुए दिख रहे है। जगदरा गांव के लोगो ने होली के त्योहार को पारम्परिक और प्राकृतिक तरीके से मनाया जहां गांव के आज के पीढ़ी के नौजवानों ने गांव में टोली निकाल पारंपरिक गीतों पर नाचते हुए घर घर जाकर होली खेलते हुए नजर आए आश्चर्य की बात तो ये है की इन्होंने होली भी प्राकृतिक तरीके से गुलाल लगा कर खेली और मिट्टी के किचड़ों में होली का भरपूर आनंद लिया।होली की परंपरा अनुसार हर वर्ग समुदाय ,अमीर गरीब सबके संग मिल होली खेली और आपसी सौहार्द की झलक को प्रदर्शित किया। दूसरे पहर में परंपराओं के अनुसार युवाओं ने बड़ों का आशीर्वाद लिया  वही बड़ों ने भी सबको गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

होली खेलत रंग बनाएं ठाकुर धाम में।

संध्या में गांव के लोगो ने मिलकर अपने गांव की ठाकुर बारी पर सर्वप्रथम होली गाते हुए अन्य मंदिरों में भी होली बड़ी सादगी और पारंपरिक गीतों के साथ गाया।होली गाने वालों में कमलेश्वर पांडेय, ऋषिदेव,जय कुमार पांडेय,टुनटुन पांडेय,सुमंत पांडेय,रविकांत पांडेय,दुर्योधन साव, वीर बहादुर यादव,शिव बुधन यादव,संतोष पाण्डेय,बिनोद पांडेय, घुईस पासवान,लक्ष्मण पासवान, शशिकांत पांडेय,लाली पांडेय,आनंद,विद्यानंद पांडेय,सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि किसानों के हित के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और फैसले लिए जाएंगे।

rktvnews

मध्यनिषेध संबंधित समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

बिहार में 10 गुना निवेश बढ़ाएगा अदाणी ग्रुप, सीमेंट मेन्यूफैक्चरिंग में करेगा प्रवेश।

rktvnews

जिलाधिकारी ने आज धौंस नदी बांध का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

आरा से आर के सिंह और सासाराम से शिवेश राम को भाजपा का लोकसभा टिकट मिलने पर भोजपुर के कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर।

rktvnews

राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने न्यूयॉर्क में श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय की स्थायी सचिव डायोन जेनिंग्स के नेतृत्व में जमैका के दल से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment