RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से बातचीत की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 20 जुलाई।न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की।
प्रधानमंत्री श्री लक्सन ने भारत में आम चुनावों के बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी को उनके दोबारा चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी।
यह देखते हुए कि भारत-न्यूजीलैंड के संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों पर आधारित हैं, दोनों नेताओं ने आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।
दोनों पक्षों के बीच हाल ही में हुए उच्च-स्तरीय संपर्कों से सृजित उत्साह को रेखांकित करते हुए, उन्होंने व्यापार और आर्थिक सहयोग, पशुपालन, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा, अंतरिक्ष सहित अन्य क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों के हितों पर गौर करने के लिए प्रधानमंत्री श्री लक्सन को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री श्री लक्सन ने उनकी सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया।
दोनों नेताओं ने एक दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

Related posts

प्रधानमंत्री ने एलएनजेपी अस्पताल का दौरा किया, विस्फोट पीड़ितों से मुलाकात की।

rktvnews

बक्सर:लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ले बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के विडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम और एसपी हुए सम्मिलित।

rktvnews

बिहार:फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार पास, स्पीकर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पास।

rktvnews

यूएई में भी बिकेगी रिलायंस की कैम्प कोला।

rktvnews

बक्सर:AMF कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर नगर निगम द्वारा सांड़ व आवारा पशुओं को पकड़ सुरक्षित स्थानों पर रखा जा रहा।

rktvnews

Leave a Comment