RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: अवैध हथियार और कारतूस संग एक अपराधकर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 19 जुलाई।भोजपुर पुलिस ने उदवंतनगर थानान्तर्गत किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व 01 अपराधी को 03 अवैध अग्नेयास्त्र एवं 08 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी विज्ञाप्ति अनुसार 18.07.24 को समय 11:00 बजे रात्रि में भोजपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गड़हा में एक व्यक्ति अपने घर में हथियार छिपाकर रखा हुआ है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है, त्वरित रेड /छापामारी करने पर उसके पास से हथियार बरामद किया जा सकता है। उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी तथा अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु रामकल्याण यादव, पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष उदवंतनगरथाना के नेतृत्व में प्र०पु०अ०नि० नितीश कुमार उदवंतनगर थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समय करीब 12:00 बजे रात्री में ग्राम गड़हा उक्त व्यक्ति के घर के पास पहुंचा तो पुलिस टीम को देखते हीं 01 व्यक्ति भागने लगा, जिसे सशस्त्र बलों के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया। पकड़ाये गये व्यक्ति के घर की विधिवत् तलासी ली गई तो उसके घर के अन्दर भूसा में छिपाकर रखे 01 देशी रायफल, 02 देशी कट्टाएवं 08 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में उदवंतनगर थानाकांड सं0-303/24 दि0-18.07. 24 धारा-25(1-b)a/26 Arms Actदर्ज किया गया हैं।

बरामदगी

(1) देशी रायफल-01

(ii) देशी कट्टा-02 (iii) जिन्दा कारतूस-08

गिरफ्तारी

(1) पंकज कुमार, पिता-निरगुन सिंह, सा०-गड़हा, थाना-उदवंतनगर, जिला-भोजपुर।

Related posts

जिले में धूम धाम से मना विश्वकर्मा पूजा! पूजन के साथ वृक्षारोपण भी।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:बगहा में प्लास्टिक बैग के खिलाफ सख्त कार्रवाई, दुकानों पर हुई छापेमारी।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने आरटीपीएस के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में एशियाई कैडेट कप फेंसिंग प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: गाजियापुर में नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन,ज्ञानपुर की टीम ने गुंडी को हराया।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार बिजनेस कनेक्ट- 2023 के प्लेनरी सेशन का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment