RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: कोईलवर और सहार में एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा का कार्य बहिष्कार दसवें दिन भी जारी।

18 जुलाई को भोजपुर सिविल सर्जन के समक्ष धरना प्रदर्शन।

23 जुलाई को पटना में होगा विशाल प्रदर्शन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 जुलाई। विगत दिनों से चल रहे एएनएम का कार्य बहिष्कार आज दसवें दिन भी जारी रहा।
कार्य बहिष्कार करते हुए आज दसवें दिन कोईलवर और सहार प्रखंड के पीएचसी में एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा द्वारा संविदा को नियमित,फेस अटेंडेंस को निरस्त करने ,समान काम समान वेतन संबंधी अपनी अन्य मांगो के समर्थन में नारा बुलंद करते हुए कहा की यदि सरकार उनकी जायज मांगों को नही मानेगी तो इसके लिए लगातार अनवरत आंदोलन जारी रहेगा।
एएनएम के समर्थन में शामिल हुए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप के जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने कहा की लगातार चल रहे कार्य बहिष्कार के कारण जिला और प्रखंड स्तर के पीएचसी में मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा जिसकी जिम्मेवार खुद सरकार है जो दोहरी नीति के तहत एएनएम का शोषण कर रही है।
उन्होंने बताया की एएनएम के समर्थन में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट सदैव तत्पर है। इस आंदोलन को लेकर राज्य स्तर पर आंदोलन तेज किया जायेगा। इसके तहत 18 जुलाई को भोजपुर सिविल सर्जन के समक्ष धरना प्रदर्शन और 23 जुलाई को पटना में विशाल प्रदर्शन किया जायेगा।
कोईलवर में सभा को संबोधित करने में मुख्य रूप से दीप्ति कुमारी,मीरा, मीता,प्रिया,निकिता,नीलम,सुमन,सुधा, उर्वशी,स्नेहलता,आरती वही सहार में पूनम कुमारी,संध्या,शोभा,रीता,कुसुम,कल्पना, रूबी,रेशमा,अमिता,सुजाता,गूंजा,नंद किशोर सहित अन्य एएनएम शामिल थी।

Related posts

रायपुर : महतारी वंदन योजना : जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:पेंशन अदालत से ऑनस्पॉट दूर होगी पेंशनधारियों की समस्या :जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:पुण्यतिथि पर याद किए गए केशव प्रसाद सिंह।

rktvnews

बिहार के राज्यपाल से कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने की सौहार्द्र मुलाकात।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:डीजीपी ने 05 साल की बच्ची को अपहरणकर्ता के चंगुल से छुड़ाने वाले हैड कॉन्स्टेबल हरिराम व कांस्टेबल मुनेश को किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment