RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:16 जुलाई को आयोजित होगा आर वी एस पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जुलाई।चैस इन स्कूल योजना के अंतर्गत आर वी एस पब्लिक स्कूल सनदिया आरा के सभागार में आगामी 16 जुलाई अपराहन 12 बजे एक दिवासीय शतरंज का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
भोजपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ के एन सिन्हा औऱ सचिव डॉ मो सैफ ने बताया की एक दिवासीय शतरंज शतरंज प्रशिक्षण शिविर को राष्ट्रीय चैस कोच बीरेंद्र कुमार उपाध्याय के द्वारा दिया जायेगा।इसमें बच्चो को ओपनिंग औऱ एन्ड गेम के बारे में बताया जायेगा।
आर वी एस पब्लिक स्कूल प्राचार्या अमृता कुमारी सिसोदिया ने बताया इस प्रशिक्षण शिविर की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस कैंप में 40 से अधिक बच्चो को शतरंज खेलने के नियम औऱ उसकी बारीकीयों के बारे सीखेंगे। आर वी एस पब्लिक स्कूल की निदेशक डॉ कांति सिंह ने बताया शतरंज एक मानसिक गेम है इस खेल इससे बच्चो की मानसिक दक्षता का विकास होता है। स्कूल के प्रांगण में जिला शतरंज चैंपियनशिप का मैच भी कराया जायेगा। इस अवसर पे एडमिन इंचार्ज डॉ कुमार विजयेश भी उपस्थित रहेंगे।
भोजपुर जिला शतरंज संघ के मुख्य संरक्षक डॉ राम कृष्णा औऱ डॉ एस के रूंगटा उपाध्यक्ष निशि जैन ने बताया की अगले माह भोजपुर जिलों के विभिन्न स्कूलों में शतरंज का प्रशिक्षण और जिला शतरंज प्रतियोगिता औऱ बिहार राज्य शतरंज प्रतियोगिता आयोजन भी अगस्त सितम्बर माह में कराया जायेगा।

Related posts

देहरादून:राज्यपाल को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के निदेशक ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लगाया फ्लैग।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 जनवरी 25

rktvnews

महाकुंभ:अदानी द्वारा इस्कॉन की निःशुल्क जायकेदार सात्विक महाप्रसाद से रोज मिट रही सैकड़ों श्रद्धालुओं की भूख,प्यास और थकान।

rktvnews

सजग एवं सचेत रहकर अपने दायित्वों का निवर्हन करें एफएसटी एवं एसएसटी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

rktvnews

भोजपुर:रेलवे द्वारा ऑपरेशन सतर्क के तहत 100 लीटर बीयर हुआ बरामद।

rktvnews

दतिया में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान और मात्स्यिकी कॉलेजों का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment