RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:25जून संविधान हत्या दिवस मनाना नकारात्मक सोच का परिचायक; प्रो.बलिराज ठाकुर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जुलाई।संविधान हत्या दिवस संबंधी अध्यादेश लाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक प्रेस बयान में कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो.बलिराज ठाकुर ने इसे केन्द्र सरकार के नेतृत्व की नकारात्मक सोच का परिचायक बताया है ।प्रो.ठाकुर ने कहा कि पिछले दस सालों में मोदी सरकार ने ऐसा निर्णय नहीं लिया था लेकिन ‘अबकी बार चार सौ के पार ‘नहीं आने पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का दंभ और प्रतिकार का भाव छलक पड़ा।यह तो खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे का अनुपम उदाहरण है ।प्रो.ठाकुर ने कहा कि जिस दिन मोदी जी ने ‘अबकी बार चार सौ पार’का झूठा उद्घोष किया था उसे झूठा दिवस के रूप में क्यों नहीं मनाया जाना चाहिए ? श्रीमती इंदिरा गाँधी जी ने जो देशहित में महत्वपूर्ण काम किया उसे क्यों नही याद किया जा रहा है ?श्रीमती गॉधी को 1980 के चुनाव में प्रचंड बहुमत देकर जनता ने उनकी महानता को स्वीकार कर लिया ।उनकी हत्या को सरकार बलिदान दिवस के रूप में मनाने संबंधी अध्यादेश क्यों नहीं ला रही है।देश के महान संत विनोबा भावे ने आपातकाल को अनुशासन पर्व क्यों कहा था ,इस पर भी सरकार को मंथन करना चाहिए ।

Related posts

Moscow Fashion Week में दुनिया भर के टैलेंट और भारतीय-प्रेरणा वाले कलेक्शन पेश किए गए।

rktvnews

भोजपुर:सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का संध्या कालीन बैठक आयोजित।

rktvnews

भाभी जी घर पर हैं” धारावाहिक के संस्कारी मास्टर जी झारखंड में मतदाताओं को करेंगे प्रेरित।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15वें वित्त आयोग चक्र (2021-22 से 2025-26) के दौरान चल रही केंद्रीय क्षेत्र योजना “प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना” (पीएमकेएसवाई) के लिए 1920 करोड़ रुपये के अतिरिक्त परिव्यय सहित कुल 6520 करोड़ रुपये के परिव्यय को स्वीकृति दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 17 दिसंबर 24

rktvnews

राष्ट्रपति ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन सिंह हंस (36412) फ्लाइंग (पायलट) को शौर्य चक्र प्रदान किया।

rktvnews

Leave a Comment