RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1143 वादों का किया गया निपटारा।

सबसे ज्यादा न्यायालय में लंबित मामलों में 821 वादों का किया गया निष्पादन।

₹ 42859541/ की रही समझौता राशि।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)13 जुलाई।आज व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में वर्ष का द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर आरा के प्रकोष्ठ में त्रिलोकी दुबे, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी राजकुमार, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, जिला अभियोजन पदाधिकारी, लोक अभियोजक नागेश्वर दुबे, जिला शासकीय अधिवक्ता राजनाथ सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के वरीय पदाधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारी एवं सभी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 21 पीठ का गठन किया गया था। कुल निष्पादन 1143 हुआ है जिसमें बैंक निष्पादन मामले की संख्या 309 वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया, बीएसएनएल 13 एवं न्यायालय में लंबित कुल सुलहनीय वाद के निष्पादन की संख्या 821 है, जिसमें अपराधिक मामले की संख्या 162, विद्युत वादों की संख्या 104., मोटर दुर्घटना वाद की संख्या 04 , रेलवे एक्ट के मामले की संख्या 461, एवं खनन मामले से संबंधित मामलों की संख्या 90 का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया। साथ ही कुल  -42859541 रुपए समझौता की राशि रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार द्वारा यह भी बताया गया कि विगत 3 माह से सभी कार्यालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा कार्य किया जा रहा था जिस कारण इतनी संख्या में सुलहनिय वादों का निष्पादन किया जा सका है।

Related posts

लखनऊ:महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शांति सदभावना काव्य दर्पण सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

विश्व ऊर्जा सम्मेलन के मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा, पहुंच और स्थिरता से जुड़े उभरते ऊर्जा परिदृश्य के प्रबंधन तरीकों पर चर्चा की गई।

rktvnews

प्रशांत किशोर की सभा में लोगों ने कहा नीतीश कुमार को बाय-बाय, PK बोले – मोदी जी भी नीतीश चचा के लिए वोट मांगने आएं तो मत दीजिए।

rktvnews

प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को आयोजित भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार में उपस्थित रहेंगे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक।

rktvnews

मरघट का सन्नाटा न पसरे, इसलिए आधे घंटे का डिजिटल मौन।

rktvnews

चतरा:जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment