RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:परीक्षा नियंत्रक के पद मुक्ति व निलंबन तक आमरण अनशन जारी:आज़ाद सिंह

आरा/भोजपुर,(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जुलाई। शुक्रवार को छात्र जदयू द्वारा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के “स्पेशल विजिलेंस इकाई ” के आरोपित परीक्षा नियंत्रक को पद मुक्त करने सहित अन्य अनियमितता का एस वी यू से जाँच करवाने को लेकर अनशन स्थल पर जदयू के वरिष्ठ नेता कार्यालय प्रभारी शंभू सोनी और जिला के उपाध्यक्ष राजीव रंजन श्रीवास्ताव सहित डॉक्टर का टीम और नवादा थाना प्रशासन पहुच अनशनकारियों का हाल चाल पूछ अनशन समाप्त करने की अपील की। अनशन पर बैठे छात्र जदयू अध्यक्ष आजाद सिंह और सदा शंकर राय ने कहा कि अनशन परीक्षा नियंत्रक के हटने और निलंबित सहित अन्य मुद्दो पर जाँच और लागू होने पर ही खत्म होगा।
पूर्व छात्र जदयू सचिव वरिष्ठ नेता राजेश पाण्डेय ने अनशन स्थल पर आंदोलन कारियों का समर्थन मे कहा कि विश्वविद्यालय मे भ्रष्टाचार शिक्षा जगत को शर्मसार कर रहा है।
अनशन पर आए पूर्व छात्र जदयू उपाध्यक्ष दीपक कुमार यादव ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक को निलंबित न करना विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार का बढ़ावा करार दिया।
छात्र जदयू विश्वविद्यालय कमिटी सहित अन्य छात्र छात्रा उपस्थित रहे मोनी गुप्ता मोनू कुशवाहा, पंकज गुप्ता, गुड्डू ओझा, भोला सिंह,गुड्डू यादव, अंजलि सिन्हा, प्रदीप कुमार, रूपेश सिंह, लीला सोनी, प्रदीप कुमार, विकास सिंह, सुमित सिंह, मोनू यादव, दीपक यादव, अमित कुमार, मोहम्मद शाहिद, सहित दर्जनों छात्र- छात्राएँ उपस्थित रहे आंदोलन के प्रति कुछ नाम जो दैनिक समाचारपत्र मे विरोध मे जो लोग बयान दिये है उनके कार्य शैली और परीक्षा नियंत्रक से संबंध मे जाँच की मांग राज्यपाल महोदय और स्पेशल विजिलेंस इकाई से की है। एक प्रश्न के जवाब में आजाद सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल तालाबंदी गैरकानूनी घोषित किया गया है। जिस पर इन्होंने बताया कि हम लोगों ने पूर्व से कुलपति से लेकर बिहार और राष्ट्रपति तक इसकी सूचना लिखित रूप से दी गई है इसके बाद हम लोगों ने अनशन जारी किया है। आजाद ने बताया कि इसके पूर्व 5 जुलाई को कुलपति से परीक्षा नियंत्रक को पद मुक्त करने के लिए वार्ता हुई थी जिसमें इन्होंने 8 जुलाई तक जांच कर शीघ्र ही इस पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन लिखित रूप से दिया था। लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण आमरण अनशन शुरू किया गया है। इसका समापन परिणाम मिलने के बाद ही होगा।

Related posts

असम राइफल्स ने नागालैंड में भारत-म्यांमार सीमा के समीप भारी मात्रा में हथियार और गोला- बारूद बरामद किया।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने पश्चिम एवं पूर्वी चम्पारण सहित गोपालगंज जिलों में नदियों के बढ़ते जलस्तर का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का लिया जायजा।

rktvnews

तमिलनाडु में ग्रामीण विकास के कार्यों की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की समीक्षा।

rktvnews

गोपालगंज:उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा थावे दुर्गा मंदिर एव ट्रामा सेंटर झाझवा, सिधवलिया का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया।

rktvnews

रामगढ़:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित*-” Give to Gain”

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment