RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

जयपुर:राज्यपाल ने किया जैविक कृषि अनुसंधान केन्द्र का अवलोकन ,जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता:राज्यपाल

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान ) 11जुलाई। राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को कोटा जिले के कैथून रोड़ स्थित जाखोड़ा में श्रीरामशान्ताय जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन किया। उन्होंने केन्द्र द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिना रसायनों के प्रयोग के जैविक खाद के माध्यम से फसलों का दुगुना और तीगुना उत्पादन प्राप्त किया जा रहा है जो प्रशंसनीय है।
श्री मिश्र ने कहा कि केन्द्र द्वारा जैविक खेती को नए आयाम दिए जा रहे हैं। लैब के माध्यम से उन कीड़ों को संरक्षित किया जा रहा है जो फसलों के लिए उपयोगी हैं। उन्होंने किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिए जाने के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि केन्द्र द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण किसानों के लिए लाभकारी होगा।
राज्यपाल ने केन्द्र के निदेशक ताराचन्द गोयल द्वारा पारम्परिक फसलों के साथ-साथ आधुनिक फसल उत्पादन के लिए किए जा रहे प्रयोगों को सराहा और कहा कि अन्य लोग भी प्रेरणा लेकर जैविक खेती को अपनाएं। श्रीरामशान्ताय जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र के निदेशक ताराचन्द गोयल ने बताया कि इस केन्द्र के माध्यम से अभी तक 13 हजार किसानों को जैविक खेती के बारे में प्रशिक्षण दिया गया है।

Related posts

भोजपुर:कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच द्वारा गरीबों में कंबल वितरित।

rktvnews

“किशोरियों और महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याएं, कारण व समाधान” विषयक सेमिनार सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

rktvnews

बागपत:लखपति दीदियों से प्रधानमंत्री ने किया संवाद विकास भवन में देखा गया सजीव प्रसारण।

rktvnews

भोजपुर:मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जिले को दी 466 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात।

rktvnews

एनएचपीसी ने प्रस्तावित 750 मेगावाट क्षमता वाली कुप्पा पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने हेतु गुजरात सरकार के जीपीसीएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

राष्ट्रपति ने अंबाला में राफेल विमान में उड़ान भरी।

rktvnews

Leave a Comment