RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरिवहन

जयपुर:15 अगस्त से शुरू होगा हीरापुरा बस टर्मिनल पर बसों का संचालन,सिंधीकैम्प बस स्टेन्ड पर भीड़भाड़ की स्थिति में आयेगी कमी।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )10 जुलाई। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं राजस्थान राज्य बस टर्मिनल विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रेया गुहा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए 15 अगस्त से अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से बसों का संचालन शुरू करने के लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। इसके साथ ही उन्होंने जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएल) के अधिकारियों को शहर के विभिन्न हिस्सों से हीरापुरा के लिए अपनी सिटी ट्रांसपोर्ट सेवाओं के विस्तार के भी निर्देश दिये।
श्रीमती गुहा मंगलवार को परिवहन मुख्यालय पर हीरापुरा बस टर्मिनल के संचालन को लेकर यातायात पुलिस, जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज़ लिमिटेड(जेसीटीएल), परिवहन विभाग एवं रोडवेज के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने इस संबंध में सभी हितधारक विभागों से तैयार रोडमैप पर कार्य कर सभी जरुरी मूलभूत इंतज़ाम करने के भी निर्देश दिये। श्रीमती गुहा ने कहा कि जेडीए यात्रियों की सुविधा और बसों के संचालन के लिए टिकिट विंडो, छाया के लिए शेड, पेयजल एवं शोचालयों सहित सभी बुनियादी सुविधाएं तय समय में विकसित करें।
उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त से सिंधीकैम्प से अजमेर जाने वाली रोडवेज की 25 प्रतिशत बसें हीरापुरा बस टर्मिनल होते हुए अजमेर के लिये संचालित होगी। यह सभी बसें सिंधी कैम्प से चलकर हीरापुरा बस टर्मिनल होते हुए अजमेर जाएगी। इसके साथ ही इस मार्ग पर संचालित होने वाली सभी स्टेट कैरीज एवं लोक परिवहन सेवा की बसों का संचालन भी हीरापुरा बस टर्मिनल से ही किया जाएगा। श्रीमती गुहा ने बताया कि इससे सिंधीकैम्प पर भीड़भाड़ की स्थिति में कमी आयेगी साथ ही आमजन को जाम की समस्या से भी निजात मिल सकेगी।
इस अवसर पर परिवहन आयुक्त डॉ मनीषा अरोड़ा, जेसीटीएल के प्रबंध निदेशक रामावतार मीना, पुलिस उपायुक्त यातायात श्री सागर, सहित रोडवेज और जेडीए के अधिकारी मौजूद रहें।

Related posts

श्रद्धांजलि सभा में ई.एन के सिंह के गुणों की खूब हुई चर्चा!समाज के प्रति आजीवन समर्पित रहे इंजीनियर साहब:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

भोजपुर:अंतर विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता कैथोलिक मिशन उच्च विद्यालय में आयोजित।

rktvnews

12 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

हैदराबाद:अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच तेलंगाना की स्वतंत्रता दिवस काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

पानी की समस्याओं के मद्देनजर जिलाधिकारी वंदना ने फिल्टर प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

चतरा;उपायुक्त चतरा अबु इमरान ने शशिकांत श्रीवास्तव द्वारा किए जा रहे कार्यों की कि अनुशंसा।

rktvnews

Leave a Comment